Bhind News: नदी का पानी प्रदूषित, हजारों मछलियों की मौत, वजह की जांच करेगा मत्स्य विभाग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद शर्मा/भिंड: जिले में कुंवारी नदी का पानी प्रदूषित हो जाने की वजह से हजारों मछलियों सहित जलीय जीवों की मौत हो रही है. हैरानी की बात यह है कि इन बेजुबानों की मौत की जानकारी अभी तक प्रशासन को नहीं है. कुंवारी नदी के पानी में कारखानों का केमिकल मिल जाने से पानी प्रदूषित हो गया है.

इस वजह से कचोंरा घाट पर हजारों की संख्या में छोटी-छोटी मछलियों की मौत हो गई. लेकिन, हैरानी की बात यह है कि मत्स्य विभाग के किसी भी अधिकारी को मछलियों की मौत की भनक तक नहीं है. उधर जलीय जीवों पर जान का संकट बढ़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कुंवारी नदी में को प्रदूषित करने की मुख्य वजह यहां पर बनी फैक्ट्री है, जिससे निकलने वाला केमिकल नदियों में मिल रहा है.

ग्रामीण रामवीर सिंह भदोरिया बताते हैं कि जिले में चंबल के बाद, छोटी कुंवारी नदी है. यह नदी भी पचनदा में जाकर चंबल से मिल जाती है. कुंवारी नदी का पानी जहरीला हो जाने से यहां आने वाले अन्य जानवरों की जान को खतरा हो सकता है. फैक्ट्रियों का केमिकल नदियों में जाने से रोका जाए, नहीं तो अन्य जीवों पर भी खतरा है.

आपके शहर से (भिंड)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

हो सकता है किसी शिकारी ने मछलियों को मारा हो
कुंवारी नदी में मछलियों की मौत को लेकर मत्स्य विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र परमार का कहना है कि नदी में मछलियों की मौत हुई है. जांच के लिए सैंपल लेकर ग्वालियर भेजा जाएगा, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा. इसके अलावा वहां जांच कर पता किया जाएगा, हो सकता है किसी शिकारी ने मछलियों को मारा हो. मौके पर जांच कर पता लगाए जाएगा, दोषियों पर कार्रवाई होगी.

Tags: Bhind news, Fish, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें