Mothers Day 2023 : बाड़मेर की उषा ने मदर्स डे पर बनाई ऐसी पेंटिंग, देखकर हर कोई हुआ कायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 मनमोहन सेजू/ बाड़मेर. मां दुनिया में हर बच्चे के लिए सबसे खास होती है. बच्चे और मां के बीच में एक अटूट रिश्ता होता है. मातृत्व दिवस को स्पेशल बनाने के लिए थिंक डिजायनर आर्ट की तरह से सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसके तहत मां और बच्चे के ममत्व पर पेंटिंग बनाई गई. पेंटिंग में मां और बच्‍चे के बीच के अटूट रिश्‍ते को दर्शाया है.

आपके शहर से (बाड़मेर)

मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में थिंक डिजायनर आर्ट जयपुर की ओर से वात्सल्य सीजन 5 के तहत तीन दिवसीय सामूहिक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. यह प्रदर्शनी जवाहर कला केंद्र की सुरेख आर्ट गेलेरी द्वारा आयोजित की गई है. इसमे बाड़मेर की उषा पुरोहित ने मां को प्रकृति के रूप में प्रदर्शित किया है. थिंक डिजायनर आर्ट की संस्थापक संतोष पुरोहित के मुताबिक मातृत्व दिवस के उपलक्ष्य में मां के समर्पण और प्रेम को सम्मानित करने के लिए चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है.

इस प्रदर्शनी में भारत के अलावा फ्रांस, इटली, लिथुआनिया और बहरीन के कलाकारों ने कलाकृतियों के माध्यम से मां के वात्सल्य को दर्शाया है. आपको बता दे कि इस प्रदर्शनी में 26 कलाकरों ने भाग लिया था. बाड़मेर की उषा पुरोहित की पेंटिंग की भी सराहना की गई. उषा पुरोहित के मुताबिक मां के भी प्रकृति की तरह कई रूप होते है. वह अपने बच्चो की हर परिस्थिति में ख्याल रखती है.

थिंक डिजायनर आर्ट्स का मुख्य उद्देश्य महिला चित्रकारों को सही मार्ग व उनकी कला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है. मातृत्व दिवस पर आयोजित इस प्रदर्शनी में अपने अपने भावों को उकेरा गया है.

Tags: Barmer news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें