
इंसान किसी के साथ पहली डेट पर जा रहा होता है, तो कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड रहता है. हर किसी की कोशिश होती है कि वो सबसे ज्यादा अच्छा दिखाई दे और इम्प्रेशन भी बेहतरीन पड़े. हालांकि कई बार कुछ ऐसा होता है कि खुद तो आप सारे एफर्ट डालते हैं लेकिन सामने वाले शख्स का व्यवहार ही ज़रा अजीब हो जाता है
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने खुद अपने साथ डेट पर हुई इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को बताया. उसने बताया कि उसके साथ किस तरह एक लड़के ने तब धोखा किया, जब वो अपनी पहली डेट पर उससे मिलने के लिए पहुंची थी. आप इस घटना के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे क्योंकि अब तक किसी लड़के को शायद ही आपने ऐसा करते हुए सुना होगा.
खाना खाया और चलता बना लड़का
लड़की ने अपनी पोस्ट में बताया है कि वो जिसके साथ डेट पर गई थी, वो लड़का पहले से ही रेस्टोरेंट में मौजूद था. उसने बताया कि अपने रूममेट्स के लिए कुछ खाना ऑर्डर किया है और वो उसे उन लोगों तक पहुंचाने के बाद वापस आ रहा है. लड़की आधे घंटे तक उसका इंतज़ार करती रही, फिर उसे समझ में आया कि जो खाना लड़का ऑर्डर करके ले गया है, उसके उसका बिल भी नहीं दिया है. लड़की की ये पहली ब्लाइंड डेट थी और उसके साथ हुई इस घटना ने उसे सदमे में डाल दिया.
वेट्रेस ने बचा लिए पैसे
जब लड़की हैरान-परेशान हो गई, तो उसके पास वेट्रेस आई और पूरा मामला जाना. लड़की को उसी वक्त पता चला कि शख्स ने खाने के पैसे भी नहीं दिए थे. वो तो किस्मत थी कि वेट्रेस दयालु निकली और उसने मैनेजर से बात करके पूरा मामला सुलझाया और लड़की को पैसे नहीं देने पड़े. उसे फ्री में वाइन भी दी गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 16:40 IST









