
Camera Phone: स्मार्टफोन के आने से लोगों की लाइफ हर मायने में आसान हो गई है. आजकल एक से बढ़ एक कैमरा फोन आते हैं, जिसके देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि कैमरे के शौकीन लोग भी स्मार्टफोन आने से फोटोग्राफर बन गए हैं.
ऐसे में अगर आप भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं और कोई बेस्ट कैमरा फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बाज़ार में कई ऐसे फोन आते हैं जो 20,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं…
Vivo T1 44W:- इस फोन की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है. Vivo T1 44W 20,000 की रेंज में सबसे अच्छे कैमरा फोन में से एक है. इसमें 6.44-इंच की AMOLED स्क्रीन है. कैमरे के तौर पर इसके रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर + 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा + 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ ट्रिपल-कैमरा सिस्टम मिलता है. इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी बढ़िया है. फोन के फ्रंट में आपको 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा.
OnePlus Nord CE 2 Lite 5G: इस फोन की कीमत 16,399 रुपये है. इसमें आपको पीछे की तरफ 64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल कैमरा मिलता है.इसके फ्रंट में 16-मेगापिक्सल कैमरा है. इस रेंज में ऐसा कैमरा मिलना काफी अच्छा ऑप्शन है.
Xiaomi Redmi Note 11 Pro Plus 5G: इस फोन की कीमत 18,699 रुपये है. ये फोन 108-मेगापिक्सल के प्राइमेरी कैमरा और दो अलग-अलग लेंस के साथ आता है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो शानदार सेल्फी क्लिक कर सकता है.
Poco X4 Pro 5G: इस फोन की कीमत 12,499 रुपये है. कैमरे की बात करें तो इसके रियर पर 64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन के फ्रंट में ग्राहकों को 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. पोको X4 प्रो 20,000 की रेंज में आने वाला अच्छा ऑप्शन है.
Realme 9 5G SE: इस फोन की कीमत 16,999 रुपये है. रियलमी 9 5G SE में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, B&W पोर्ट्रेट कैमरा और मैक्रो कैमरा है. सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग शूटर है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mobile Phone, Oneplus, Realme, Tech news, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 15:48 IST









