15 दिन में आई आंधी, IPL में अभी मचेगी और तबाही, इस बार बन जाएगा नया कीर्तिमान!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पंजाब ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स का 31 रन से हराया
प्रभसिमरन सिंह ने ठोका धुआंधार शतक

नई दिल्‍ली. पंजाब किंग्‍स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने शनिवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स के गेंदबाजों की दमभर कुटाई करने के बाद जब अपना बैट हवा में उठाया तो यह आईपीएल इतिहास का 80वां और मौजूदा सीजन का पांचवां शतक था. खास बात यह है कि आईपीएल 2023 के पांच शतकों में से 3 बीते 15 दिन में आए हैं. लीग के खत्‍म होते-होते बल्‍लेबाजों ने जिस तरह गेंदबाजों की धुनाई करनी शुरू की है, उसे देखकर इस बात की उम्मीद करना बेमानी नहीं होगा कि अभी पिक्‍चर बाकी है.

राजस्‍थान रॉयल्‍स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 30 अप्रैल को जब अपने आईपीएल करियर का पहला सैकड़ा जमाया तो उसके बाद भी वह थमते नजर नहीं आ रहे हैं. राजस्‍थान के पिछले मैच में ही वह महज 2 रन से शतक से चूक गए और नाबाद 98 रन पर वापस लौटे. यशस्वी ही क्यों सूर्यकुमार यादव को ही लें. खामोश बल्ले के साथ आईपीएल में आए सूर्या ने धीरे-धीरे लय पकड़ी और क्या खूब पकड़ी.

12 मई को स्‍काई ने शतक जमाकर अपनी टीम को जीत दिलाई. एक दिन बाद ही अहम मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने अपने आईपीएल करियर का सर्वोच्‍च स्‍कोर बना डाला. यह सब बीते 15 दिनों में हुआ.

8 शतक का है रिकॉर्ड
आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्‍यादा शतक की बात करें तो यह रिकॉर्ड 2022 के नाम है. इस सीजन में 8 सेंचुरी लगी थीं. 2016 में 7 शतक लगे. आईपीएल के मौजूदा सीजन में अभी कई मैच बाकी हैं. बल्‍लेबाज जिस अंदाज में धूमधड़ाका कर रहे हैं, हो सकता है अगले कुछ दिन में नया कीर्तिमान बन जाए.

कौन हैं हरप्रीत बराड़? दिग्गजों का करते हैं चुटकी में काम तमाम! कोहली भी लपेटे में आ चुके, अब दिल्ली को धोया

वैसे, अब तक की 80 सेंचुरी का रिकॉर्ड देखा जाए तो 61 बार शतक ठोकने वाले खिलाड़ी की टीम के हिस्से जीत आई है. बता दें कि प्रभसिमरन सिंह ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ 65 गेंद में 158 की स्ट्राइक रेट से 103 रन बनाए. इसमें 10 चौके और 6 छक्‍के शामिल थे. पंजाब ने दिल्‍ली को 31 रन से हराकर खुद को प्‍लेऑफ की दौड़ में बनाए रखा है. वहीं, डेविड वॉर्नर की टीम के लिए प्‍लेऑफ के रास्‍ते बंद हो गए हैं.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2023, Punjab Kings

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें