UP Nagar Nikay Chunav: यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के इलाके में भाजपा हारी, गोंडा में सपा को मिली जीत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) के इलाके में भारतीय जनता पार्टी की यूपी निकाय चुनाव में हार हुई है. बृजभूषण गोंडा की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं और इसे उनका गढ़ भी कहा जाता है, लेकिन निकाय चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है. गोंडा नगर पालिका परिषद में समाजवादी पार्टी की उम्‍मीदवार उजमा राशिद ने 3439 वोटों से जीत दर्ज की है. वहीं नवाबगंज नगर पालिका परिषद से निर्दलीय डॉ सतेंद्र सिंह जीत गए हैं.

यूपी निकाय चुनाव में सबकी निगाहें गोंडा पर लगी हुई थीं, सबका मानना था कि महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोप लगाने से यहां सीधा असर देखा जाएगा और यहां भाजपा कमजोर हो सकती है. इधर, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद से भी बृजभूषण को हटा दिया गया है. इसका असर गोंडा की कटरा, मनकापुर, खरगूपुर, परसपुर, धानेपुर और तरबगंज में देखा गया है. कटरा में समाजवादी पार्टी की शमा परवीन ने जीत हासिल की है.

Tags: BJP, BJP MP Brijbhushan Sharan Singh, Samajwadi party, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें