
नई दिल्ली. सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए जितनी जरूरी मेहनत और फोकस है, उतना ही जरूरी खुद पर भरोसा भी है. यदि खुद पर भरोसा होगा तो ही अन्य लोग भी आपके काम और आपकी कला पर भरोसा करेंगे. इसी विचार के साथ हर दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं डॉ सु. त्वचा विशेषज्ञ के तौर पर अपनी पहचान कायम कर चुकीं डॉ सु लोगों को एक बेहतर त्वचा पाने में मदद करती हैं.
अपने ज्ञान और सक्रिय प्रथाओं का लगातार विस्तार करने से लेकर अपने ब्रांड को लॉन्च करने तक, डॉ सु ने सौंदर्य और त्वचा की देखभाल करने में सराहनीय योगदान दिया है. उनको कई सम्मान भी मिले हैं जिसमें इंडियन अचीवर्स अवार्ड से भी उसे सम्मानित किया गया है. साथ ही उन्होंने देश के सबसे भरोसेमंद त्वचा विशेषज्ञ का पुरस्कार भी जीता.
उन्होंने इस दौरान अपने इस फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एक कैप्शन भी मिला कि जा एक फिलॉसफी की तरह शुरू हुई थी आज एक मूवमेंट बन गई है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब डॉ सु को सम्मानित किया गया हो, इससे पहले उन्हें चैंपियंस ऑफ चेंज में स्वर्ण पदक भी मिला है. वे अपने ज्ञान को साझा करने और त्वचा, बालों और शरीर की देखभाल के बारे में लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : January 13, 2023, 23:16 IST








