इशांत शर्मा ने पंजाब के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज का उखाड़ फेका डंडा, VIDEO मचा रहा है तहलका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

इशांत शर्मा ने लियाम लिविंगस्टोन को किया क्लीन बोल्ड
दिल्ली के खिलाफ महज चार रन बना सके लिविंगस्टोन

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का 59वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच दिल्ली में खेला जा रहा है. इस रोमांचक मुकाबले के शुरूआती ओवरों में दिल्ली के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) का जादू देखने को मिला है. उन्होंने अपनी टीम के लिए खबर लिखे जाने तक दो ओवरों की गेंदबाजी की है. इस बीच उन्होंने 7.50 की इकोनॉमी से 15 रन खर्च करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए हैं.

इशांत शर्मा ने लियाम लिविंगस्टोन को किया बोल्ड:

पंजाब किंग्स के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को बोल्ड करते हुए इशांत शर्मा ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, दिल्ली के लिए पांचवां ओवर इशांत डाल रहे थे. वहीं उनके सामने बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टोन तैयार थे. लिविंगस्टोन ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वो इसमें पूरी तरह से चूक गए. हाल यह रहा कि उन्हें बोल्ड होकर पवेलियन का रुख करना पड़ा.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2023, Ishant Sharma, Liam Livingstone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें