
हाइलाइट्स
यह ट्रेन टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन का है.
डिब्रूगढ़ से होगी पैकेज की शुरुआत.
पैकेज के लिए कम से कम प्रति व्यक्ति 20,850 रुपये खर्च करने होंगे
Ayodhya To Vaishno Devi Train: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC)आपको भारत के मशहूर धार्मिक स्थलों पर घूमने का जबरदस्त मौका दे रही है. आईआरसीटीसी एक पैकेज लाने जा रही है जिसमें आपको अयोध्या, प्रयागराज, वैष्णो देवी और वाराणसी घूमने का मौका मिलेगा. आईआरसीटीसी अयोध्या से लेकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बेहद ही शानदार और किफायती ट्रेन टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है.
आईआरसीटीसी का यह ट्रेन टूर पैकेज 10 रात और 11 दिनों का होगा. इस पैकेज की शुरुआत असम के डिब्रूगढ़ से होगी. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Train) के जरिए कराई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री डिब्रूगढ़, मरियानी, लामडिंग, गुवाहाटी, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे.
Indulge in spirituality by exploring Ayodhya Ram Mandir Trail with Vaishno Devi by Bharat Gaurav Train. Relax in air-conditioned comfort while discovering the cultural and religious heritage of India. Hurry!
Book Today https://t.co/zMhde7yPVH
— IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train (@IR_BharatGaurav) March 30, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian railway, Indian Railways, Irctc, Railways, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places
FIRST PUBLISHED : April 03, 2023, 04:50 IST








