
हाइलाइट्स
गलत तरह से बाइक चलाने पर क्लच प्लेट जल्दी घिस जाती है.
कई लोग बार बार क्लच प्लेट के खराब होने से परेशान रहते हैं.
इसका समाधान अपनी आदतों को बदलने में हैं.
How To Maintain Bike Clutch Plate: अक्सर कई लोगों की बाइक में कम पॉवर मिलने और पिकअप खत्म होने की शिकायत आने लगती है. कई बार तो नई बाइक में ये समस्या आने लगती है. ज्यादातर मामलों ये गड़बड़ी बाइक की क्लच प्लेट घिसने से आती है. वहीं कई बाइक्स में ये परेशानी पार्ट्स की गलत फिटिंग का किसी लापरवाही के चलते भी सामने आती है.
आपको बता दें कि बाइक का क्लच प्लेट घिसने का सीधा कारण बाइक को चलने के तौर तरीकों पर निर्भर करता है. अगर आप अपनी बाइक को अच्छे से चलाएंगे तो 1 लाख किलोमीटर तक आपको क्लच प्लेट बदलवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. बार बार क्लच प्लेट बदलवाने में परेशानी तो होती है, साथ में जेब भी ढीली करनी पड़ती है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपकी किन गलतियों के वजह से क्लच प्लेट जल्दी घिसता है और आप इससे कैसे निजात पा सकते हैं.
सही समय पर बदलें गियर
क्लच प्लेट के जल्दी घिसने की सबसे बड़ी वजह सही समय पर गियर न बदलना है. कई लोग ट्रैफिक में बाइक चलाते समय गियर नहीं बदलते. इससे क्लच प्लेट जल्दी खराब होने लगते हैं. बाइक चलाते समय आप स्पीड के अनुसार गियर बदलें. यानी तेज स्पीड पर बाइक को ऊपर के गियर में शिफ्ट करें और कम स्पीड पर नीचे के गियर में चलाएं. ऐसा करने से आपकी बाइक रास्ते पर फुल पॉवर के साथ चलेगी.
झटके से न छोड़ें क्लच
कई बाइक चालकों की आदत होती है कि वो गियर बदलते समय झटके से क्लच छोड़ते हैं. ऐसा करने से भी क्लच प्लेट जल्दी खराब हो सकता है. इससे क्लच प्लेट तुरंत खराब नहीं होती, लेकिन अगर आप बार बार ये गलती दोहराएंगे तो क्लच प्लेट बहुत जल्दी डैमेज हो जाएंगे.
क्लच में रखें फ्री प्ले
बाइक के क्लच लीवर में हमेशा फ्री प्ले रहना चाहिए. कहने का मतलब है कि क्लच की वायर ज्यादा टाइट नहीं होनी चाहिए. अगर क्लच की वायर ज्यादा टाइट रहेगी तो क्लच लीवर को छोड़ने पर आपको झटका मासूस होगा और बाइक बंद भी हो जाएगी. क्लच लीवर ज्यादा ढीली रहने पर भी बाइक फ्री नहीं चलेगी और क्लच प्लेट जल्दी घिसेगा. नई बाइक के यूजर मैनुअल में क्लच लीवर में फ्री प्ले रखने का सही तरीका निर्देशित होता है.
बेवजह न करें इंजन रेविंग
कई लोगों की आदत होती है कि वो अपनी बाइक का शोऑफ करने के लिए इंजन की रेविंग करते हैं. ऐसा करना आपको दूसरों के सामने ‘कूल’ बना सकता है, लेकिन ये गलती आपकी बाइक और आपकी जेब पर भारी पड़ती है. चलती बाइक में इंजन रेविंग करने से क्लच जल्दी घिसने लगते हैं.
सही इंजन ऑयल ही डलवाएं
बाइक में गलत इंजन ऑयल डलवाने से भी क्लच प्लेट जल्दी खराब हो जाते हैं. बाइक में स्कूटर का इंजन ऑयल या स्कूटर में बाइक का इंजन ऑयल डलवाने की गलती न करें. हमेशा वही इंजन आयल डलवाएं जिसका इस्तेमाल करने की सलाह कंपनी देती है. सही मात्रा में इंजन ऑयल न भरवाने या लंबे समय तक इंजन ऑयल नहीं बदलवाने से भी क्लच प्लेट घिस जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Auto News, Automobile, Bike news, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 20:10 IST








