ऑप्टिकल भ्रम यानि तस्वीरों में छुपी वो चुनौतियां जो आपकी नज़रों को धोखा देकर कंफ्यूज़ करने का काम करती हैं, उसे अब तक आपने ना जाने कितनी ही बार देखा और सुलझाया होगा. लेकिन हमारा दावा है कि आज जो चुनौती हम लेकर आए हैं वैसी अब तक आपने नहीं देखी होगी. जी हां, बड़े से बड़े धुरंधर भी इस चुनौती के आगे नतमस्तक हो गए. लेकिन सही नतीजे तक नहीं पहुंच पाए. ऐसी चुनौतियों का सामना कम ही होता है. लिहाज़ा सही जवाब तक पहुंचने के लिए अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ेंगे.
क्रेट में रखे अंडों की सही गिनती बताने वाली चुनौती ऐसी है जिसमें बड़े से बड़े तुर्रम खां भी मात खा जाएंगे. तस्वीर में नज़र आ रहे क्रेट में रखे अंडों की गिनती बताना नज़र से ज्यादा आईक्यू टेस्ट है. जिसमें 95 फीसदी लोग असफल हुए हैं. तो दिमाग लगाईए और सही गिनती बताइए.
चुनौती में बतानी है क्रेट में रखे अंडों की संख्या
अब तक की सबसे कठिन चुनौती को पार करने में दिमाग बुरी तरह चकरा सकता है. असल में आपको तस्वीर में दिख रहे उन अंडों की कुल संख्या बतानी है जो एक क्रेट में रखे हैं. जो भी खुद को बड़ा इटेलीजेंट समझते है उन सभी ने कोशिश की और कोई 16 तो कोई अंडो का संख्या 17 बताकर खुद को जीनियस कहलाने की होड़ में जुट गया. लेकिन ज़रा ठहरिए जनाब, अभी पूरी नहीं हुई चुनौती, ना तो आप सही नतीजे तक पहुंचे है. अभी तो अंडों की सही संख्या के आसपास भी नहीं पहुंचा कोई. आपको उन अंडो को भी गिनना होगा जो नज़र नहीं आ रहे और तस्वीर में रखे क्रेट के पीछे छुप गए हैं.
लोग बोले- क्रेट में 16 अंडे, जबकी सही संख्या है 30, तस्वीर नहीं बल्कि हर लेयर में गिनने थे अंडे
कुल अंडे बताने में चकरा गया बड़े बड़ों का दिमाग
अब तक हर कोई तस्वीर में दिख रहे उन्हीं अंडो को गिन रहा है जो सामने नज़र आ रहे हैं. जबकि सवाल है कि क्रेट में कितने अंडे रखे हैं. यानि इन चौकोर क्रेट के हर लेयर में अंडो की संख्या जोड़कर बतानी है. यानि ये ऑप्टिकल भ्रम नहीं बल्कि एक रिजनिंग का सवाल है. जिसे सुलझाना सबके बस की बात नहीं. अगर आप अब तक कुल अंडे नहीं गिन पाएं तो तो चलिए आपको बता देते हैं. The Sun के मुताबिक, क्रेट में कुल 30 अंडे होंगे. वो ऐसे- क्रेट में कुल 30 अंडे हैं. नीचे के 16, उसके ऊपर के 9 अंडे. उसके ऊपर 4 अंडे और सबसे ऊपर 1 अंडा रखा हुआ है. यानि 16+9+4+1 और इस तरह कुल मिलाकर क्रेट में रखे कुल अंडों की संख्या हो गई 30. तो अब समझ में आया आपको गणित के रहस्य वाला चैलेंज.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 19:24 IST








