Karnataka Election Result 2023. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के सभी 224 सीटों के नतीजे तकरीबन अब घोषित हो चुके हैं. इस नतीजे में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है. कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में 136 सीटें आई हैं, जो बहुमत से 23 सीट ज्यादा है. वहीं, बीजेपी 65 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसी तरह जेडीएस ने 19 सीटें और अन्य ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया है. इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बहुमत नहीं जबरदस्त बहुमत मिला है. कांग्रेस को इस चुनाव में 43 प्रतिशत वोट मिले हैं, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा हैं. बीजेपी को 35.9 प्रतिशत और जेडीएस को 13.31 प्रतिशत वोट मिले हैं. बता दें कि कर्नाटक के पिछले 34 साल के इतिहास में किसी पार्टी की यह सबसे बड़ी जीत है.
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा, इस बार कांग्रेस के वोट में 5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. इससे पहले साल 1989 में कांग्रेस पार्टी को ही 178 सीटें मिली थीं और उसका वोट प्रतिशत 43.76 प्रतिशत था. साल 1994 में जेडीएस को 33.54 प्रतिशत के साथ 115 सीटें आई थीं. साल 1999 में कांग्रेस 40.84 प्रतिशत के साथ 132 सीटें लेकर आई थीं. इसी तरह साल 2004 में यदुयेरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी ने पहली बार 28.33 प्रतिशत के साथ 79 सीटें लेकर आईं.’
कर्नाटक के पिछले 34 साल के इतिहास में किसी पार्टी की सबसे बड़ी जीत है.
कांग्रेस की सरकार और वोट प्रतिशत का गणित
यादव क मुताबिक, ‘साल 2008 में एक बार फिर से बीजेपी 33.86 वोट प्रतिशत के साथ 110 सीटें लेकर आईं. साल 2013 में कांग्रेस 36.6 प्रतिशत के साथ 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी. साल 2018 में बीजेपी ने 36.3 प्रतिशत के साथ 104 सीटों पर विजय प्राप्त की थी. राज्य में पिछला रिकॉर्ड 34 पहले का था. इस नजरिए से देखें तो यह कांग्रेस के लिए जबरदस्त जीत है.’
34 साल के बाद भी रिकॉर्ड नहीं टूटा
इस बीच बेंगलुरू में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बीजेपी की हार की जिम्मेदारी ली है. बोम्मई ने कहा है कि इस हार के कई कारण हैं. हम सभी कारणों का पता लगाएंगे और संसदीय चुनावों के लिए एक बार फिर पार्टी को मजबूत करेंगे. वहीं, कांग्रेस पार्टी जीत से उत्साहित है. कांग्रेस पार्टी को सालों बाद किसी राज्य में जीत नसीब हुई है. कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि यह जीत लोकसभा चुनाव 2024 को जीतने में काफी मदद करेगा.
कांग्रेस पार्टी को सालों बाद किसी राज्य में जीत नसीब हुई है.
ये भी पढ़ें: त्वरित विश्लेषण: कांग्रेस के बढ़े वोट प्रतिशत की कहानी समझिए, जानिए कैसे किंग मेकर बनने से रह गई जेडीएस
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवार मैदान में थे. इन उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष, 184 महिलाएं और एक उम्मीदवार अन्य लिंग से थे. राज्य की कुल 5 करोड़ 31 लाख 33 हजार 54 मतदाताओं ने 10 मई को मतदान किया था, जिसमें रिकॉर्ड 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: BJP, Congress, JDS, Karnataka assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 19:16 IST








