फेविकोल का मजबूत जोड़ है BJP-JJP गठबंधन , विधायक नैना ने किया कटाक्ष

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


चरखी दादरी: जजपा की बाढड़ा हलका से विधायक नैना सिंह चौटाला ने हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर विपक्षियों पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन फेवीकोल का मजबूत जोड़ है. चुनाव के बाद तक का यह गठबंधन है और पूरे 5 साल सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी. विपक्षी दलों की टिप्पणियों से गठबंधन सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

विधायक नैना चौटाला चरखी दादरी के कस्बा बाढड़ा में पहुंची और अनाज मंडी में किसानों की समस्याएं भी सुनीं. इस दौरान उन्होंने गांव नांधा में नए स्कूल भवन का उद्घाटन किया और ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की परियोजनों की सौगात भी दी. विधायक ने कहा कि गठबंधन सरकार हर व्यक्ति को नजर में रखते हुए विकास कार्यों पर ध्यान दे रही है. यही कारण है कि सरकार की योजनाओं का सीधे रूप से आमजन को फायदा मिल रहा है.

पहलवानों के साथ हो न्याय
विधायक ने बताया कि इसी का परिणाम है कि आज बाढडा क्षेत्र में भी करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं. विधायक ने दिल्ली में धरनारत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कहा कि महिला पहलवानों के साथ उचित न्याय होना चाहिए. जजपा भी महिला पहलवानों के साथ है. हमारी बेटियों ने देश का तिरंगा संसार के कोने-कोने में लहराया है. दोषी कोई भी हो, उसके अपराध की सजा मिलनी चाहिए.

किसानों के लिए मांगेंगे अतिरिक्त समय
वहीं, किसानों की समस्याएं सुनते हुए नैना ने कहा कि सरसों की खरीद के लिए किसानों को दो दिन का समय कम मिला है. यही कारण है कि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लाइनों में लगना पड़ा, इस बारे में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के माध्यम से सीएम से समाधान के बारे बात की जाएगी और किसानों को फसल बेचने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की जाएगी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 18:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें