Railway Big News: ट्रेनों की बढ़ेगी स्पीड, एक्सप्रेस बनेंगी सुपरफास्ट, समय की होगी बड़ी बचत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रेलवे बढ़ाएगा अपनी ट्रेनों की स्पीड
NWR ने नए प्रयोग की शुरूआत कर दी है
बदलाव के बाद ट्रेनों के नंबर भी बदले जाएंगे

जयपुर. भारतीय ट्रेनें पिछले काफी समय से बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही हैं. इसी कड़ी मे भारतभर में वंदे भारत की शुरूआत हो रही है. रेलयात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिल सके इसका ख्याल रखा जा रहा है. हाल ही के दिनों में एक्सप्रेस ट्रेनों में एक नया प्रयोग किया जा रहा है. इस प्रयोग के तहत एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट ट्रेनों में तब्दील किया जा रहा है. सुपरफास्ट बनने के बाद ट्रनों के चलने में पहले जो समय लग रहा था उसमें अब कमी आएगी.

उत्तर पश्चिम रेलवे ने एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ नए प्रयोग की शुरूआत कर दी है. एक्सप्रेस ट्रेनें तेज गति से चलती हैं. यात्रियों की कोशिश रहती है कि उनको एक्सप्रेस ट्रेनों में रिजर्वेशन मिल जाए. लेकिन अब एक्सप्रेस पहले से ज्यादा स्पीड से चलेगी. अब एक्सप्रेस ट्रेनों को सुपरफास्ट ट्रेनों में तब्दील किया जा रहा है. जो एक्सप्रेस ट्रेनें नई हैं और अच्छी कंडीशन में है उनकी स्पीड अब बढ़ाई जा रही है. ये ट्रेनें अब सुपरफास्ट ट्रेन कहलाएंगी और इनके नंबर भी बदले जाएंगे.

ट्रेनों के नंबर बदलेंगे
रेलवे नांदेड़-श्रीगंगानगर-नांदेड़ रेलसेवा को एक्सप्रेस के स्थान पर सुपरफास्ट रेल के रूप में संचालित कर रहा है. इस ट्रेन के नंबरों में भी परिवर्तन किया जा रहा है. नांदेड़ एवं पूर्णा स्टेशनों पर इसके संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया जा रहा है. गाड़ी संख्या 17623 नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 20 जुलाई से नए नंबर 22723 और गाड़ी संख्या 17624 श्रीगंगानगर-नांदेड़ एक्सप्रेस 22 जुलाई से नए नंबर 22724 से संचालित की जाएगी.

आपके शहर से (जयपुर)

समय में यह होगा बदलाव
इसी तरह से गाड़ी संख्या 22723 नांदेड़-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट 20 जुलाई से नांदेड़ से प्रत्येक गुरुवार सुबह 7 बजे रवाना होकर पूर्णा स्टेशन पर 7.35 बजे आएगी. वहां से वह 7.55 बजे प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22724 श्रीगंगानगर-नांदेड़ सुपरफास्ट 22 जुलाई से श्रीगंगानगर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर सोमवार को 2.25 बजे नांदेड़ स्टेशन पर आएगी.

अब समय की बचत होगी
इस एक्सप्रेस में जो समय पहले लगता था अब उस समय में बचत होगी. ये ट्रेन जुलाई में चलने वाली है. फिलहाल टिकट के दामों में कितना बदलाव हुआ है. इस पर NWR ने फिलहाल कुछ नहीं बताया है. लेकिन अगर सभी एक्सप्रेस ट्रेनें सुपरफास्ट ट्रेनों में तब्दील होती है तो उन यात्रियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा जो कम समय में गंतव्य स्थान पर जल्दी पहुंचना चाहते हैं.

Tags: Indian Railway news, Jaipur news, Rajasthan news, Train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें