
हाइलाइट्स
जिनकी राशि मीन है उनके बारहवें भाव में विष योग बन रहा है.
यह समय मीन राशि के जातकों के लिए अनचाही यात्रा का समय है.
Chandra Shani Ki Yuti : ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक ग्रह का अपना एक विशेष महत्व है. समय-समय पर राशि परिवर्तन कर जातकों को शुभ अशुभ फल प्रदान करते हैं. दो ग्रहों की युति यानी एक ही भाव में दो ग्रहों का आना कई जातकों के लिए शुभ माना जाता है. तो वहीं कुछ को इसके नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ते हैं. आज भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं चंद्रमा और शनि की युति से किन तीन में राशि के जातकों को अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. उन्हें किस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है आइए जानते हैं.
कर्क राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कर्क है. उनके अष्टम भाव में चंद्र शनि की युति से विष योग बनने वाला है. कर्क राशि का स्वामी स्वयं उसी भाव में बैठा हुआ है. जिसकी वजह से आपको कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. इस समय कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैया चल रही है. जिसकी वजह से यह बहुत फलदाई समय नहीं माना जा रहा. यदि इस समय आप कुछ नया या विशेष आरंभ करने का मन बना रहे हैं तो इस समय ना करें तो बहतर है. कर्क राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. वाद विवाद से बचें, वाहन चलाते समय और इंवेस्टमेंट करते समय सावधानी बरतें.
यह भी पढ़ें – शाम के समय मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, गेट के किस तरफ रखना होगा शुभ, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
कन्या राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि कन्या है. उनके छठे भाव में विष योग बनने वाला है. जिसकी वजह से कन्या राशि के जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. आपकी अपने शत्रुओं से अनावश्यक बहस हो सकती है. जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. इस दौरान आपको पैसों की तंगी रहेगी. यदि आप नौकरी पेशा हैं तो कार्यस्थल पर सावधानी बरतने की जरूरत है. अनावश्यक खर्चों से बचें.
मीन राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मीन है. उनके बारहवें भाव में विष योग बन रहा है. यह समय आपके लिए अनचाही यात्रा का समय माना जा रहा है. इस दौरान आपका वाद विवाद हो सकता है. सामान की चोरी होने की भी संभावना है. सेहत का ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब होने के योग बन रहे हैं. आपके ऊपर किसी बात का झूठा आरोप लग सकता है. इस समय मीन राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती के कारण धन और सेहत संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें – काल सर्प से भी ज्यादा खतरनाक है चांडाल दोष, कैसे पहचानें इसके लक्षण, निवारण के 5 सरल उपाय
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 02:22 IST









