
हाइलाइट्स
जो अपरा एकादशी का व्रत करता है उसे जाने अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है.
एकादशी का व्रत करने से घर में सुख समृद्धि और धन की बढ़ोत्तरी होती है.
Apra Ekadashi 2023 : हिंदू पंचांग के अनुसार 15 मई 2023 दिन सोमवार को अपरा एकादशी मनाई जा रही है. ये जेष्ठ मास की पहली एकादशी है इसे भद्रकाली एकादशी और अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. जो लोग अपरा एकादशी पर व्रत रखते हैं उन्हें भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है. अपरा एकादशी व्रत का पारण 16 मई 2023 दिन मंगलवार कि सुबह 6:41 से सुबह 8:13 के बीच किया जा सकता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनुष्य द्वारा जाने अनजाने में किए गए पापों के प्रायश्चित के लिए अपरा एकादशी सर्वोत्तम मानी जाती है. यदि कोई लंबे समय से बीमार है तो अपरा एकादशी के दिन भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा बताए गए उपाय उनके लिए लाभकारी हो सकते हैं.
अपरा एकादशी का क्या है महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति अपरा एकादशी का व्रत करता है उसे जाने अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन व्रत करने से प्रेत योनि, दूसरे की निंदा, स्त्री गमन, ब्रह्म हत्या असत्य भाषण, झूठी गवाही, झूठा वेद पढ़ना, ज्योतिष द्वारा किसी को भरमाना, झूठा शास्त्र बनाना, झूठा वैद्य बनकर लोगों को ठगना जैसे बड़े पापों से मुक्ति मिल सकती है. एकादशी का व्रत करने से घर में सुख समृद्धि और धन की बढ़ोत्तरी होती है.
यह भी पढ़ें – काल सर्प से भी ज्यादा खतरनाक है चांडाल दोष, कैसे पहचानें इसके लक्षण, निवारण के 5 सरल उपाय
अपरा एकादशी पर किए जाने वाले उपाय
तुलसी दल से उपाय
धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है. भूलकर भी अपरा एकादशी पर तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए और ना ही उसमें जल चढ़ाना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता तुलसी भी एकादशी का निर्जला व्रत रखती हैं. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके धन आगमन के रास्ते खुलते हैं.
पीपल में जलाएं दीपक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो अपरा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और उस समय भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें. इस उपाय से भगवान विष्णु और आपके पूर्वज प्रसन्न होंगे और आपको गंभीर बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है.
यह भी पढ़ें – शाम के समय मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, गेट के किस तरफ रखना होगा शुभ, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
हल्दी की गांठ का उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप नौकरी और व्यापार में तरक्की पाना चाहते हैं तो अपरा एकादशी के दिन साबुत हल्दी की दो गांठें भगवान विष्णु को अर्पित करें और ओम केशवाय नमः मंत्र का एक माला जाप अवश्य करें. इससे नौकरी और व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होंगी और आपको लाभ मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 01:16 IST








