
नर्मदापुरम ( मध्यप्रदेश). अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया (Praveen Togadia) ने गुरुवार देर रात कहा कि हम मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ने नहीं देंगे. कानून बनाकर 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को सरकारी अनाज, सरकारी स्कूल और अस्पतालों में मुफ्त सेवा, बैंकों से लोन नहीं लेने देंगे. यदि उसके बाद भी कोई मुस्लिम दो से ज्यादा बच्चे पैदा करता हो तो उसे 10 साल के लिए जेल में डालेंगे. उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन कर पीएम, सीएम, एसपी, कलेक्टर और जज जैसे पद हिंदू के लिए आरक्षित करेंगे. नर्मदापुरम में हिंदू साथी सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि यह सब संभव है.
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उन्होंने कहा कि बजरंग दल पर बैन लगाने के कांग्रेस के वादे कर्नाटक चुनाव में मतदाताओं को खुश करने की नूरा कुश्ती थी, ऐसा बैन नहीं लगेगा. हिंदुओं को ऐसे वादों से डरने की जरूरत नहीं है. हम कानून बनाएंगे और हम देश में मुस्लिमों की संख्या नहीं बढ़ने देंगे. उन्होंने कहा कि हम सरकार पर हिंदुओं का नियंत्रण कराएंगे.
हमने रामजन्मभूमि आंदोलन को लेकर आंदोलन किया जो सफल रहा और अब हिंदू जागरण के लिए काम कर रहे हैं. इससे एक लाख केंद्र देशभर में बनाएंगे और उनसे एक करोड़ हिंदू जुडेंगे. हम करोड़ों हिंदुओं के लिए समृद्धि सेवा सम्मान, सहयोग संस्कार की व्यवस्था के लिए भारत में 24 घंटे मदद उपलब्ध कराई जाएगी. हमारे प्रायवेट कॉल सेंटर पर कॉल करके जरूरतमंद मदद ले सकेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Hindu, Praveen Togadia, Praveen Togadia Big statement
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 23:39 IST








