अररिया. मंडप सजा हुआ था, दुल्हन हाथ में मेंहदी रचाकर अपने पिया जी का इंतजार कर रही थी. पटाखे और शोर-शराबे के बीच बारात नाचते हुए लड़की के घर भी पहुंची जिसके बाद दूल्हा मंडप में बैठ भी गया लेकिन तभी हुआ कुछ ऐसा कि फेरे और सिंदूरदान नहीं हो सका. दरअसल पटाखे फोड़ने को लेकर बाराती और सराती के बीच में पहले तो तू-तू मैं-मैं शुरू हुई और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. फिर क्या था, सराती पार्टी ने दूल्हे और उसके कुछ रिश्तेदारों को बांस में बांधकर टॉर्चर करना शुरू कर दिया.
इसके बाद दूल्हे की कार पर ही दूल्हा समेत चार लोगों को बिठाया और कहीं निकल गए. मामला पुलिस तक पहुंचा. लड़का पक्ष ने लड़की पक्ष के विरुद्ध महलगांव थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि दूल्हे और अन्य रिश्तेदारों को लड़की वालों ने अगवा कर लिया है. अररिया के के महलगांव थाना के पचेली गांव में पूर्णिया जिले के जलालगढ़ प्रखंड के तरोना गांव से बारात आई थी. रामानंद विश्वास ने पुलिस को दिये गए आवेदन में कहा है कि मेरे भतीजा अवनीश कुमार विश्वास (दूल्हा) की शादी के लिए अररिया के महलगांव थाना के पचेली गांव में दो बजे रात में मंडप में पहुंचे जहां पर शादी की बेदी पर मन्त्रोचार चल रहा था. इसी बीच बच्चे पटाखा फोड़ने लगे, जिसको लेकर वर-वधु पक्ष में झगड़ा शुरू हो गया.
इसी बीच दीपक कुमार, पिंकेश कुमार समेत दस पंद्रह लोगों के साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दिए. आवेदन के मुताबिक कन्या पक्ष के इन लोगों ने ही हथियार का भय दिखाकर लड़की को दिए जाने वाले जेवर, 20 भरी चांदी, एक भरी सोना छीन लिया और फायरिंग भी की. आवेदन में लड़की के चाचा ने कहा है कि वर पक्ष के दूल्हा अविनेश कुमार समेत, दूल्हे के पिता चमनलाल विश्वास, निलेश कुमार विश्वास को मारपीट कर दूल्हे की गाड़ी पर हीं लेकर कहीं फरार हो गया.
आपके शहर से (पूर्णिया)

Bhabhi Ji Maidan Me Hain: लोकसभा चुनाव का मुद्दा क्या होगा? ।Top News| jdu | bjp News| Bihar News

CBSE Result 2023: 10वीं की परीक्षा में मधेपुरा की दीया को 100 में 100 अंक, जानिए इनकी सफलता का मूल मंत्र

Bihar Heat Wave : बढ़ती गर्मी को देख बिहार के इस जिले में 5वीं तक स्कूल बंद, DEO ने जारी किया आदेश

13 की उम्र में बना नक्सली, 18 में किया सरेंडर, 11 केस, IED ब्लास्ट कर ली थी सब-इंस्पेक्टर की जान

पटना से उड़ा उत्पाद विभाग का ड्रोन छपरा में हुआ क्रैश, पता लगाने में विभाग के छूटे पसीने, इनाम हुआ घोषित….

बिहार की छात्रा की रांची में हत्या, हॉस्टल के पास मर्डर कर पैदल ही भाग निकला आरोपी

Darbhanga News: अब कैंसर के इलाज के लिए दरभंगा से नहीं जाना होगा बाहर, कम फीस में मिलेंगी ये सुविधाएं

Lalan Singh का RCP Singh पर हमला कहा- बिहार में ‘RCP टैक्स’ क्या था? | Breaking News | Top News

CBSE 10th Result 2023 : जिले के छात्रों ने लहराया परचम, अनुष्का और आर्यन ने प्राप्त किया 94 प्रतिशत अंक

CBSE 12th Result 2023 : पटना जोन से 85.47% छात्र हुए सफल, डिवीजन की जानकारी नहीं देगा बोर्ड

Bihar Caste Census को लेकर Nitish सरकार के मंत्री Vijay Choudhary ने दिया बड़ा बयान | Breaking News
इस घटना में दूल्हा सहित चार लोगों को बांधकर मारपीट भी की गई है. दूल्हे के चाचा ने थाना में आवेदन देकर दूल्हा समेत चार लोगों एक कुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है. इस मामले में महलगांव थानेदार मोहम्मद गुलाम शाहबाज ने बताया कि वारदात को संज्ञान में लेकर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 23:04 IST








