जेनिफर मिस्त्री की कॉल रिकॉर्डिंग से हड़कंप, TMKOC के अंदर की बात आई सामने, एक्ट्रेस बोलीं, ‘पैसा रोक लेंगे..’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने मार्च में शो छोड़ दिया था. उन्होंने शो मेकर्स पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिससे शो और उससे जुड़े तमाम लोग विवादों से घिर गए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका काफी वक्त से शोषण हो रहा था, पर वे चुप इसलिए थीं, क्योंकि वे वक्त के साथ चीजें ठीक होने की उम्मीद कर रही थीं. ट्विटर पर अब एक आॉडियो वायरल हो रहा है, जो जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की एक कॉल रिकॉर्डिंग लगती है.

एक्ट्रेस ऑडियो में किसी शख्स से यौन शोषण की घटनाओं का जिक्र कर रही हैं. वे कह रही हैं, ‘मैंने 15 साल की घटनाओं को लिखा. जब उन्होंने पढ़ा तो बोले कि जेनिफर यह यौन शोषण का स्पष्ट मामला है. आपके प्रोड्यूसर अपने कमरे में आने के लिए कहते हैं. 7 मार्च 2019 को हम सिंगापुर में थे. सोचा होगा कि मॉडर्न लड़की है, पारसी लड़की है, आ जाएगी.’

वे आगे कहती हैं, ‘7 मार्च 2019 को मेरी मैरिज एनिवर्सरी थी. उन्होंने 8 मार्च को मुझसे बोला कि आज कोई मैरिज एनिवर्सरी नहीं है, अब कोई अफसोस नहीं है, तो रूम में आ जाओ. मैंने डर कर उपेक्षा की और आगे बढ़ गई. उन्होंने अगले दिन बोला कि तुम्हारे होठ बहुत सुंदर हैं, लगता है कि पकड़कर किस कर दूं. मैं घबराहट में थरथरा रही थी. मैंने अपने दो साथियों को बताया, मैं उनका नाम नहीं लेना चाहती. उनको बताना होगा तो वे अपने-आप आगे आएंगे. एक साथी उन पर चिल्लाए कि क्यों उसको बार-बार सता रहे हो.’

Tags: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Tarak mehta ka ooltah chashmah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें