
गया. बिहार के गया में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. सुरक्षाबलों के कार्रवाई से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने हथियार और कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया. दोनों नक्सलियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. दोनों नक्सलियों ने 2 हथियार और 57 जिंदा कारतूस के साथ आत्मसमर्पण किया. इसको लेकर गया एसएसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीआरपीएफ, एसएसबी ,कोबरा औऱ जिला पुलिस के वरीय अधिकारी शामिल हुए.
सरेंडर करने वालों में नक्सली प्रदीप सिंह भोक्ता उर्फ नीरज और दिनेश भुइयां शामिल हैं. नक्सली प्रदीप सिंह भोक्ता बचपन में ही नक्सली संगठन में शामिल हो गया था, और 18 वर्ष की उम्र में उसने सरेंडर किया है. एसएसपी आशीष कुमार भारती ने बताया कि प्रदीप सिंह भोक्ता बड़े-बड़े नक्सली वारदात में शामिल रहा है. 2019 में प्रदीप सिंह भोक्ता ने नक्सली संगठन के लुतुआ में नक्सली घटना को अंजाम दिया था जिसमें सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर रोशन सिंह शहीद हो गए थे. उन्हें आईईडी ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया था.
इसके अलावा 2020-21 और 22 में भी नक्सली घटना को अंजाम देने में वो शामिल रहा था. एसएसपी ने बताया कि आत्मसमर्पण नीति के तहत दोनों नक्सलियों को ढाई-ढाई लाख रुपए मिलेंगे. ये रुपए प्रदीप व दिनेश के खाते में एफडी के रूप में जमा होगा जो 3 साल बाद इस्तेमाल कर सकेगा. एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि वर्ष 2019 में छकरबंधा थाना क्षेत्र के पहाड़ी पर नक्सलियों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ था. इसमें पुलिस के द्वारा कोबरा, एसटीएफ और एसएसबी के द्वारा अभियान चलाया गया था लेकिन उस अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया था जिसमें कोबरा के सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे.
आपके शहर से (गया)
इस मामले में कार्रवाई की गई तो सभी नक्सली फरार हो गए थे. इस दौरान दर्जनों आईईडी बरामद किया गया था और नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किया गया काफी संख्या में सामान बरामद किया गया था. इसके अलावा इमामगंज में 2019 को नक्सलियों का एक समूह देखा गया था सुरक्षा बलों के द्वारा कार्रवाई की गई उसमें एक नक्सली मारा गया था और घटनास्थल से भारी संख्या में हथियार और कारतूस बरामद किया गया था. एसएसपी ने बताया कि ये दोनों नक्सली विवेक यादव के ग्रुप का मेंबर थे. औरंगाबाद के मदनपुर क्षेत्र का रहने वाले प्रदीप कुमार भोक्ता के खिलाफ 11 कांड दर्ज हैं, वहीं दिनेश भुईयां कोठी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर एक नक्सली कांड दर्ज है. नक्सली प्रदीप कुमार भोक्ता ने बताया कि पुलिस के द्वारा प्रेरित किया गया इसलिए हमने सरेंडर किया है.
बचपन में नक्सली संगठन में चले गए थे, महज 13 वर्ष के उम्र में नक्सली संगठन में चल गया था आज 18 वर्ष के उम्र में सरेंडर किया हूं. एसएसपी आशीष भारती व सीआरपीएफ एवं कोबरा के कमांडेंट के द्वारा माला पहना कर और राशि देकर सम्मानित किया, और अच्छे भविष्य में काम करने की कामना किया।
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 22:10 IST








