MI vs GT: सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े में बरसाई आग, ठोका आतिशी शतक, गुजरात के उड़ाए परखच्चे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सूर्यकुमार यादव ने लगातार चौथी बार वानखेडे में मचाई तबाही.
स्काई के बल्ले से आईपीएल 2023 में निकली पहली सेंचुरी.

नई दिल्ली. आईपीएल (IPL 2023) की शुरुआत में टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का बल्ला खामोश नजर आया. लेकिन जब स्काई ने लय पकड़ी तो विरोधी टीमों के गेंदबाजों को मैदान के चारो तरफ नचाकर रख दिया है. ऐसा ही कुछ सूर्या गुजरात के खिलाफ (MI vs GT) करते नजर आए. उन्होंने मुश्किल समय में क्रीज पर अंगद की तरह पैर जमाया और ताबड़तोड़ अर्धशतक ठोक दिया. मिस्टर 360 ने अकेले ही गुजरात की सभी शक्तियां फेल कर दी हैं.

इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित कर दिया. राशिद खान ने रोहित शर्मा, ईशान किशन और नेहाल वढेरा को पवेलियन भेज मुंबई को मुश्किल में डाल दिया. लेकिन फिर आए सूर्या भाऊ, इस खिलाड़ी ने गुजरात की टीम को अकेले ही रिमांड पर ले लिया. मिस्टर 360 की फॉर्म गुजरात पर भारी पड़ी और स्काई ने महज 49 गेंद में 103 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी में 11 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. राशिद खान से लेकर मोहम्मद शमी तक शानदार गेंदबाज सूर्या भाउ के सामने पस्त नजर आए.

पिछले मैच की निकाली कसर

राशिद खान ने मुंबई के घर बजाया डंका, टॉप ऑर्डर पर अकेले भारी, एक झटके में बने पर्पल कैप के मालिक

सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ मैचों से विरोधी टीम से असली जंग छेड़ी है. शुरुआती 5 मुकाबलों में स्काई का बल्ला शांत था. गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने पिछले मैच की कसर निकाल दी है. आरसीबी के खिलाफ मैच में वह 83 रन पर विकेट दे बैठे थे. वहीं, अब गुजरात के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा कर अपनी गूंज बिखेर दी है. स्काई के आतिशी शतक की बदौलत मुंबई ने गुजरात के सामने 219 रन का टारगेट रख दिया है.

Tags: IPL 2023, Mumbai indians, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें