Cyclone Mocha: चक्रवात मोचा हुआ खतरनाक, 3 दिन का रेड अलर्ट, भारी बारिश की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. मौसम भाग के अनुसार चक्रवात मोचा तेजी से बढ़ते हुए 13 मई की शाम को खतरनाक तूफान में बदल सकता है और इससे 135 किमी प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है. ऐसे में मौसम विभाग ने 3 दिनों का रेड अलर्ट जारी किया है. त्रिपुरा, मिजोरम, नागालैंड, असम और मणिपुर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं राज्य सरकारों ने सभी संबंधित अधिकारियों से जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए सभी एहतियाती उपाय करने को कहा है.

यह बांग्‍लादेश- म्‍यांमार तट की ओर बढ़ेगा. पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐहतियाती कदम उठाते हुए निचले और तटीय इलाकों को खाली कराते हुए लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर भेजा है. पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना जिला, सुंदरवन आदि के इलाकों में राहत सामग्री भेजी गई है.

Tags: Bay of Bengal Cyclone, Cyclone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें