कमांडर जीप याद है ना? किसी ने सोचा नहीं होगा कि गाड़ी पर यूं भी होगी कलाकारी, आनंद महिंद्रा को भी आ गया मज़ा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर फोटो को देख यूजर्स भी गदगद हैं.
कुछ यूजर्स ने तो कमांडर जीप दोबारा बनाने की अपील की है.
कमांडर जीप आज भी बहुत से लोगों के दिलों पर राज करती है.

नई दिल्‍ली. महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे मजेदार और ज्ञानवर्धक सामग्री अक्‍सर शेयर करते रहते हैं. अब महिंद्रा ने उनके पास आई एक फोटो को ट्विटर पर शेयर किया है. इस फोटो को देख महिंद्रा तो आनंदित हैं ही, ट्विटर यूजर्स भी इससे गदगद हैं. इस फोटो में महिंद्रा कमांडर जीप (Mahindra Commander Jeep) के अगले हिस्‍से के ऊपर एलईडी टीवी रखा हुआ है और यह एक कमरे में रखा हुआ है. इस फोटो को देख कुछ यूजर्स ने तो आनंद महिंद्रा से तो इस टीवी स्‍टैंड का उत्‍पादन शुरू करने की मांग भी कर डाली है.

इस फोटो को शेयर करते हुए महिंद्रा ने लिखा, “धन्‍यवाद, हम आनंदित हुए. (और यह सबसे बड़ी ‘डैशबोर्ड’ डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन है, जिसे आज तक मैंने देखा है.).” गौरतलब है कि महिंद्रा की कमांडर जीप एक समय में बहुत पापुलर थी. यह एक रफ एंड प्रोडक्‍ट था. अपनी मजबूती, माइलेज और मल्‍टीयूज के लिए इसने लंबे समय तक मार्केट में राज किया. आज भी बहुत से लोग इसके फैन हैं.

ये भी पढ़ें- इस बार ‘इंसान’ होगा टि्वटर का सीईओ! मस्‍क ने खोज लिया नया चेहरा, पहली बार महिला के हाथ होगी कमान

लोग बोले- दोबारा कर दो लॉन्‍च
आनंद महिंद्रा के फोटो पर ट्विटर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं और महिंद्रा कमांडर जीप से जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं. विवेक पांडेय नामक यूजर ने लिखा, “हमारे बचपन में जब जीप का यह हिस्सा गली के छोर पर दिखता था न तो बाछें खिल जाती थीं … क्योंकि मालूम होता था कि हमारे घर बाहर से कोई रिश्तेदार आए हैं. इसका कारण था कि स्टेशन से हमारे घर आने के लिए बस यही साधन था …. वो पूरा बचपन याद दिला दिया इस फोटो ने … धन्यवाद”. वीकावी के असुमी ने लिखा, “आनंद सर, आपको जीप के ओल्‍ड को फिर से लाना चाहिए. इसके कोई टक्‍कर नहीं दे सकता.”

ट्विटर यूजर सौरभ कुमार श्रीवास्‍तव ने लिखा, “सर इस स्‍टैंड को एक प्रोडक्‍ट के रूप में लॉन्‍च कर दो. यह बिग हिट होगा क्‍योंकि भारत में 90 का कीड़ा है.” आलौक सिंह राजपूत ने लिखा, “एक समय था जब गांव वाले जीप देखने शहर जाते थे. यह वह दौर था जब हमारी अर्थव्‍यवस्‍था डाउन थी. आज हम पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था हैं और जीप दिखाई नहीं देती है. मैं अपने देश और आनंद महिंद्रा सर के योगदान पर गर्व महसूस करता हूं.”

Tags: Anand mahindra, Business news in hindi, Twitter, Twitter User

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें