
का अनिरुद्ध शुक्ला/बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में एक गरीब व्यक्ति ने गांव के दबंगों पर उसके छप्पर नुमा बने घर को जलाने का आरोप लगाया है. पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने उसके घर को आग के हवाले कर दिया. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी. सूचना से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता उससे पहले ही घर में रखा सारा सामान और नगदी जलकर राख हो गई. घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है.
पीड़ित व्यक्ति की पत्नी थी घर में मौजूद
दरअसल ये पूरा मामला बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के पिपरी महार गांव का है. यहां के रहने वाले एक गरीब व्यक्ति ने गांव के ही दबंग नवमीलाल और उसके बेटे पर घर जलाने का आरोप लगाया है. पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह बाग की रखवाली कर रहा था, उसकी पत्नी घर पर अकेली थी. इसी दौरान गांव के दबंग नवमीलाल और उसका बेटा हमारे घर पर आया और उसने हमारे छप्पर नुमा बने घर में आग लगा दी. पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ने घर पर अकेली थी और घर के अंदर खाना बना रही थी.
आग से गांव में मचा हड़कंप
भीषण गर्मी और चल रही हवाओं के बीच घर में आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया. लोगों को डर था कहीं आग गांव में ना फैल जाए. मौके पर पहुंचे लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी. ग्रामीणों की सूचना से कुछ देर बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने कुछ देर के बाद आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान, घर पर रखे कपड़े और हजारों की नकदी जलकर राख हो गई. पीड़ित व्यक्ति ने परिवार के साथ थाने पहुंचकर दबंगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Barabanki News, Crime in uttar pradesh, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 19:32 IST








