अभिनव कुमार/दरभंगा. बीएड में नामांकन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है. इस बार कुल 1,43,832 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. सीट की बात करें तो कुल 37,450 सीटों पर नामांकन होना है. ऐसे में एक सीट पर 3.84 छात्रों की दावेदारी है.सबसे ज्यादा एलएनएमयू और सबसे कम एमएमएच विश्वविद्यालय पटना को छात्रों ने पंसद किया है. अभ्यर्थी 25 मई 2023 तक आवंटित महाविद्यालय व संस्थान के लिए सहमति देंगे. इसके बाद 3000 रुपए आंशिक नामांकन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करेंगे.
छात्र 25 मई 2023 तक आवंटित महाविद्यालय और संस्थान में उपस्थित होकर प्रमाण-पत्र एवं अन्य सबंधित कागजात का सत्यापन करायेंगे एवं नामांकन लेंगे. बता दें कि सीईटी-बीएड 2023 की प्रवेश परीक्षा में उतीर्ण अभ्यर्थी के लिए दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए पंजीयन एवं कॉलेज चॉइस भरने की प्रक्रिया 3 मई 2023 को पूरी हो गई है.
LNMU में 3750 सीटों के लिए आए 1,20,920 आवेदन
सीईटी-बीएड-2023 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 1,43,832 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की थी. सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन कराने के लिए 23 अप्रैल 2023 से 03 मई 2023 तक समय दिया गया था. इस दौरान 66243 अभ्यर्थियों ने दो वर्षीय बीएड के लिए और 100 अभ्यर्थियों ने शिक्षा शास्त्री के सत्र 2023-25 में नामांकन के लिए अपना पंजीयन कराया है. अभ्यर्थियों को चयन हेतु एक या एक से अधिक विश्वविद्यालयों के न्यूतम तीन और अधिकतम 9 कॉलेज का विकल्प रखा गया था. इस आधार पर अभ्यर्थियों का विश्वविद्यालय चयन में सबसे ज्यादा झुकाव ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के प्रति है. एलएनएमयू में 3750 सीटों के लिए 120920 अभ्यर्थियों द्वारा विकल्पों का चयन किया गया है.
आपके शहर से (दरभंगा)

मुंगेर की तर्ज पर गोपालगंज में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, SIT ने किया भंडाफोड़, तीन धराये

Baba Bageshwar Bihar Visit: बाबा बागेश्वर के लिए 4000 स्क्वायर फीट में बना मंच |Breaking News |Patna

CBSE 10 th Result 2023 : 10 वीं का परिणाम घोषित, कायम रहा लड़कियों का जलवा, छठे स्थान पर पटना जोन

Madhubani News: मधुबनी स्टेशन का जल्द होगा कायाकल्प, मिलेंगी ये सविधाएं

Baba Bageshwar को लेकर Bihar में Alert, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर | Breaking News | Top News

CBSE Result 2023: बक्सर की लीसा श्रीवास्तव 95.8% अंक हासिल कर बनी जिला टॉपर, भविष्य में बनना चाहती है सीए

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, बिगड़ सकती है आपकी किस्मत!

Baba Bageshwar Bihar Visit : Dhirendra Krishna Shastri को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया Alert

चूल्हे से निकली चिंगारी ने तबाह किया पूरा परिवार, 3 सदस्यों की जिंदा जलकर मौत, दो गंभीर

NEET विवाद: NTA की सफाई- ‘कपड़े उतरवाकर या बदलवाकर नहीं की गई कोई जांच’
जानें अन्य विवि में कितने सीटों के विरुद्ध कितने पड़े आवेदन
इसी प्रकार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की 6250 सीटों के विरुद्ध 84220, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय, पटना की 6600 सीटों के विरुद्ध 93770, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की 5900 सीटों के विरुद्ध 59777, बीएनएमयू विश्वविद्यालय, मधेपुरा की 1250 सीटों के विरुद्ध 50966, टीएमबी विश्वविद्यालय, भागलपुर की 1600 सीटों के विरुद्ध 35499, आर्यभट्ट विश्वविद्यालय, पटना की 3000 सीटों के विरुद्ध 27388, वीकेएसयू विश्वविद्यालय, आरा की 2400 सीटों के विरुद्ध 35944, पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया की 1100 सीटों के विरुद्ध 26719, पटना विश्वविद्यालय, पटना की 300 सीटों के विरुद्ध 23490, जेपी विश्वविद्यालय, छपरा की 1500 सीटों के विरुद्ध 19097, एमएमएच विश्वविद्यालय, पटना की 3200 सीटों के विरुद्ध 11027, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की 500 सीटों के विरुद्ध 11372 विकल्पों का चयन किया गया है.
वहीं, केएसडीएसयू विश्वविद्यालय, दरभंगा की 100 सीटों के विरुद्ध 100 (केवल शिक्षा शास्त्री) अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया है. प्रो.मेहता ने बताया कि राज्य भर के 14 विश्वविद्यालयों के 343 बीएडकॉलेज में 37450 सीटों पर नामांकन होना है. जबकि कुल 143832 अभ्यर्थी ने परीक्षा पास की है.इसमें 05 सरकारी, 31 अंगीभूत, 307 निजी, 21 अल्पसंख्यक, 08 महिला व 01 पुरूष कॉलेज शामिल हैं.इन महाविद्यालयों/संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जानी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Darbhanga news, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 19:24 IST








