जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज उदयन सभागार में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियां को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न करायी जाय तथा सभी आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित कर लिया जाय। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि विजय जुलूस नहीं निकाला जायेंगा।

तत्पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतगतणना केन्द्र-एम0वी0कान्वेण्ट स्कूल एण्ड कॉलेज ओसा, भवन्स मेहता महाविद्यालय भरवारी एवं बाबू सिंह महाविद्यालय सयांरा का निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें गये।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें