
हाइलाइट्स
Air India फ्लाइट के कॉकपिट में महिला पैसेंजर को बैठाया
DGCA का एक्शन, आरोपी पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड
एयरलाइंस पर लगाया 30 लाख का जुर्माना
नई दिल्ली. Air India की फ्लाइट के कॉकपिट में महिला पैसेंजर को बैठाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. एक्शन लेते हुए DGCA ने एयर इंडिया के पायलट का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. इतना ही नहीं एयर इंडिया की लापरवाई के लिए एयरलाइंस पर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया है. 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली की फ्लाइट में पायलट ने अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट पर बैठाया था.
बता दें कि दुबई से दिल्ली की उड़ान के दौरान एयर इंडिया के एक पायलट ने अपनी महिला दोस्त को स्पेशल फील कराने के लिए कॉकपिट में बैठाकर यात्रा करवाई थी. वह उसे बिजनेस क्लास का ट्रीटमेंट दिलवाते रहे. इसकी शिकायत केबिन क्रू ने DGCA से की थी. इसके बाद मामले में जांच शुरू हो गई थी. वहीं एयर इंडिया भी अपनी ओर से मामले की जांच कर रहा था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे वीडियो
सोशल मीडिया पर भी इस घटना की कुछ वीडियो वायरल हुई थी. क्लिप में देखा जा सकता था कि एक पायलट ने अपनी महिला मित्र को न सिर्फ कॉकपिट में बिठा कर यात्रा करवाई, बल्कि वहां बिठाकर उसे शराब और स्नेक्स के साथ शानदार खातिरदारी भी कराई. जबकि पायलट की दोस्त ने इकोनॉमी क्लास की टिकट ले रखी थी. लेकिन वो उसे बिज़नेस क्लास का आनंद दिलवाना चाहता था. इसके लिए केबिन क्रू से बात भी की. लेकिन बिजनेस क्लास फुल होने की वजह से उसने कॉकपिट में ही अपनी दोस्त का जुगाड़ लगा दिया, जो सरासर नियम का उल्लंघन था.
दुबई से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में पायलट की इस हरकत की शिकायत केबिन क्रू ने DGCA से की थी. आरोपी पायलट के खिलाफ फिर जांच शुरू की गई. ये मामला 27 फरवरी का है. 21 अप्रैल को पहली बार पायलट को पेश होने के लिए समन भेजा गया था. इस पूरे मामले पर एयर इंडिया का कहना था कि हमने रिपोर्ट की गई घटना को गंभीरता से लिया है और एयर इंडिया में जांच चल रही है. हमने डीजीसीए को भी मामले की सूचना दी है. उनकी जांच में सहयोग कर रहे हैं. हमारे यात्रियों की सुरक्षा और भलाई से संबंधित पहलुओं में हमारी जीरो टॉलरेंस है और हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Air india, DGCA, Domestic flight
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 18:43 IST








