खत्म हुआ इंतजार ! मारुति सुजुकी जिम्नी एसयूवी की पहली यूनिट तैयार, थार से लेगी लोहा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मारुति जिम्नी भारत बहुप्रतीक्षित एसयूवी है.
इसकी पहली यूनिट रोलआउट हो चुकी है.
यह एक लाइफस्टाइल ऑरोड एसयूवी है.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अगले महीने के पहले हफ्ते में जिम्नी की कीमतों की घोषणा करने वाली है. कंपनी ने गुरुग्राम में अपनी प्रोडक्शन फैसिलिटी में जिम्नी कॉम्पैक्ट ऑफ-रोडर का सीरीज प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और अब कंपनी ने इसकी पहली यूनिट रोल आउट कर दी है. यह पहला यूनिट पर्ल आर्कटिक व्हाइट कलर में प्रोड्यूस किया गया है.

बता दें कि इस मॉडल को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था और अगर आप यह कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो 25000 रुपए के टोकन अमाउंट के साथ बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है. यह 5-डोर जिम्नी इस साल मारुति सुजुकी का दूसरा प्रोडक्ट है जो भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है. इससे पहले कंपनी फ्रोंक्स की कीमतों का ऐलान कर चुकी है. फ्रोंक्स की तरह नई जिम्नी को प्रीमियम आउटलेट्स की नेक्सा सीरीज़ के जरिए सेल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई 8 गियर वाली ‘सुपरफास्ट’ कार, 4.9 सेकेंड में पकड़ती है 100KM की स्पीड, 5 लाख देकर लपक लें मौका

25 हजार से ज्यादा बुकिंग्स
सुजुकी जिम्नी का लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है कि कंपनी इसे बाजार में उतारे. इससे पहले मारुति जिम्नी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इसका एग्जांपल जिम्नी को मिले बुकिंग के आंकड़े हैं. बुकिंग शुरू होने के 4 महीने के अंदर ही करीब 25000 लोगों ने मारुति सुजुकी जिम्नी को बुक किया है. जैसा कि आपको पहले ही बताया जा चुका है कि अगले महीने, यानी जून में मारुति जिम्नी 5 डोर की कीमत का खुलासा होने वाला है.

यह भी पढ़ें : करें बस थोड़ा इंतजार, पावरफुल डीजल इंजन के साथ आ रही नई फॉर्च्युनर

मिलेगा पेट्रोल इंजन
मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर में 1.5 लीटर K15B पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन से लैस है. यह इंजन 104.8 पीएस का मैक्सिमम पावर और 134.2 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है और मारुति की इस एसयूवी में 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन बायर्स को मिलने वाला है. मारुति सुजुकी जिम्नी को AllGrip Pro टेक्नॉलजी के साथ लॉन्च की जाएगी. माइलेज के मामले में यह एसयूवी शानदार होने की उम्मीद है. मारुति जिम्नी का मुकाबला महिंद्रा थार से होगा जो वर्तमान में काफी पॉपुलर है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें