‘तुम्हारे घर जला देंगे..’, इमरान खान को रिहाई देने वाले चीफ जस्टिस को धमकी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की मंत्री मरियम औरंगजेब ने गुरुवार शाम को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि आज पाकिस्‍तान जल रहा है, कल को अगर जजों के घरों में घुसकर कोई आग लगाएगा तो … औरंगजेब ने कहा कि आप फैसला करें, किसी का घर नहीं बचेगा. उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट के जजों को इमरान खान की रिहाई के आदेश पर धमकी दी. यह बयान उसी समय सामने आया जब सुप्रीम कोर्ट में जजों ने इमरान खान की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए तुरंत रिहाई के आदेश दिए थे.

इस बीच दूसरी मरियम नवाज शरीफ ने भी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को धमकी दी. उन्‍होंने उर्दू में ट्वीट कर कहा कि चीफ जस्टिस ही पाकिस्‍तान की सबसे महत्‍वपूर्ण संस्‍थाओं पर हुए हमले के जिम्‍मेदार हैं. उन्‍हें चीफ जस्टिस का पद छोड़कर अपनी सास की तरह तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए.

अगर कोर्ट ने सजा दी होती तो यह हालात नहीं होते
पाकिस्‍तान की सूचना प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि किसी का घर नहीं बचेगा. सियासतदानों के घर, गृह मंत्री राणा सनाउल्‍लाह का घर जलाया गया. एंबुलेंस जली, मस्जिद जली, स्‍कूल जले क्‍यों वे इस देश के नहीं हैं. रेडियो पाकिस्‍तान आपका नहीं है. इस मुल्‍क को जलाने वाला, सियासत के नाम पर दहशतगर्द और किस भ्रष्‍टाचार के केस में उसे 60 अरब रुपए का जवाब देना है. अगर कोर्ट ने सजा दी होती तो यह हालात नहीं होते, आज मेरा देश जल नहीं रहा होता.

Tags: Ex PM Imran Khan Arrested, Imran khan, Pakistan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें