कुछ यूं बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, बुजुर्गों की पुरानी यादें हों उठी ताजा, पूरे इलाके में चर्चा का विषय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सौरभ वर्मा/रायबरेली. शादियों का सीजन शुरू होने वाला है. सभी युवक व युवतियों की हसरत रहती है कि वह अपनी शादी में कुछ ऐसा करें जिससे वह यादगार बन जाए, कई बार दूल्हे को अपनी दुल्हनियां को हेलीकॉप्टर से ले जाने की तस्वीरें दिखाई देती हैं तो कहीं कुछ ऐसा होता की वह यादगार बन जाता हैं.

रायबरेली में बीते वर्ष नवंबर माह में एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर से ले जाने की तस्वीर सामने आई थी. जिसकी शादी भी खूब चर्चाओं में रही. लेकिन इस बार हेलीकॉप्टर नहीं बल्कि बैलगाड़ी से एक दूल्हा अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंच गया जो पूरे क्षेत्र में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही.

आधुनिकता के इस दौर में जहां लोग अच्छे से अच्छे लग्जरी गाड़ियों से चलना पसंद करते हैं तो वही रायबरेली का एक युवक अपनी दुल्हनिया को लेने बैलगाड़ी से पहुंचा तो वह लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई. उसे देखने के लिए जगह जगह पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. दरअसल, रायबरेली के रुस्तमपुर गांव निवासी अजीत उर्फ लल्ला यादव कि बारात बैलगाड़ी और घोड़ों से जब रुस्तमपुर होकर जा रही थी तो लोगों की भीड़ अपने दरवाजों व छतों पर उत्साह पूर्वक खड़े होकर देखती नजर आई.

अनोखी बारात… हैरान रह गए लोग
पुराने तौर तरीकों से सजी बैल गाड़ियां व बैलों के पैरों में बंधे घुंघरू की खनखन करती आवाज लोगों के दिलों को खूब भा रही थी. बारात के आगे-आगे घोड़े और पीछे बैल गाड़ियों का काफिला जाता देख लोगों को अपने पुराने दिनों का एहसास हो गया और वह इसे देखते ही रहे.

वहीं दूल्हे के पिता दिनेश यादव के मुताबिक बैल गाड़ियों का इंतजाम करना कठिन काम था. क्योंकि अब यह धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं. लेकिन फिर भी कड़ी मेहनत के बाद 25 बैल गाड़ियों का इंतजाम हो पाया था. जिससे वह अपने बेटे की बारात लेकर रुस्तमपुर गांव से भुएमऊ जा रहे हैं.

हमेशा कुछ नया करना चाहिए
न्यूज 18 से बात करते हुए दूल्हे के भाई संगम यादव ने बताया कि हम लोगों की इच्छा थी कि अपने भाई की शादी मैं कुछ नया किया जाए और उसे यादगार बनाया जाए. इसीलिए हम लोगों ने बरात को बैलगाड़ी से ले जाने का मन बनाया. इसमें हमारे सभी परिजनों ने भी सहयोग किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि हमेशा कुछ नया करना चाहिए जिससे लोग आपके उस कार्य को याद रख सकें.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें