नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने गुरुवार को यह साफ कर दिया है कि एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है. WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने कहा कि एमपॉक्स को लेकर एक समिति ने मुझसे मुलाकात कर बताया है कि यह प्रकोप अब अंतरराष्ट्रीय चिंता के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल का प्रतिनिधित्व नहीं करता है. इस समिति की सिफारिश पर मुझे इस घोषणा से बेहद खुशी है कि एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है. मैं समिति की सलाह को स्वीकार करते हुए यह जानकारी दे रहा हूं.
WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने कहा कि इस घोषणा का मतलब यह नहीं है कि खतरा टल चुका है. यहां यह बात समझनी होगी कि एमपॉक्स को लेकर अभी स्वास्थ्य चुनौतियां बनी हुई हैं और इससे निपटने के लिए एक मजबूत, सक्रिय और स्थायी प्रतिक्रिया की जरूरत है. हालांकि दुनिया भर में इसके मामलों में कमी आई है और उसका हम स्वागत करते हैं.
WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने ट्वीट कर जानकारी दी. (Twitter)
चआईवी संक्रमित लोगों के लिए ज्यादा खतरा
उन्होंने कहा कि एमपॉक्स को लेकर ट्रांसमिशन को समझना होगा, ये वायरस अभी भी अफ्रीका समेत कई रीजन्स में समुदायों को प्रभावित कर रहा है. टेड्रोस एडहानोम ग्रेब्रेयेसस ने कहा कि एमपॉक्स से लोगों को खतरा है, खासतौर पर एचआईवी संक्रमित लोगों के लिए ज्यादा खतरा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Monkeypox, Tedros Adhanom Ghebreyesus, WHO, World Health Organization
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 22:18 IST








