Bikaner News : इस बावड़ी का अनोखा पानी! गर्मी में ठंडा और सर्दी में रहता है गर्म, हजारों

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निखिल स्वामी/ बीकानेर. शहर में बनी कुआ और बावड़ी अब धीरे धीरे खत्म होती जा रही है. ऐसे में बीकानेर में एक ऐसी बावड़ी है जिसका आज भी उपयोग हो रहा है. जिसका संरक्षण भी बेहतरीन तरीके से किया जा रहा है. इस बावड़ी का पानी कभी खत्म नहीं होता है. इस बावड़ी के पानी को पीने के लिए सैकड़ों व्यापारी समेत हजारों लोग आते है. हम बात कर रहे है बीकानेर के लाभू जी कटला स्थित बावड़ी की. इस बावड़ी का पानी भी अद्भुत और अनोखा है. इस बावड़ी के पानी की खासियत है कि इसका पानी सर्दी में तो गर्म रहता है जबकि गर्मी में ठंडा रहता है.

इसी वजह से आस पास के करीब 8 से 10 मार्केट के व्यापारी और काम करने वाले लोग यहां से कैम्पर, बोतल, जग आदि भरकर ले जाते है. लाभु जी कटला के सेठ लाभु जी के पड़ पोते अशोक श्री श्रीमाल और उनके पुत्र व्यवस्थापक मोहित कुमार श्री श्रीमाल ने बताया कि लाभू जी कटला जब से बना था, उसी समय यह बावड़ी बनाई गई है. यह बावड़ी 110 साल पुरानी है. इस बावड़ी का पानी पूरी तरह से निशुल्क है और इस बावड़ी का पानी रोजाना हजारों लोग पीते है.

आपके शहर से (बीकानेर)

व्यवस्थापक मोहित कुमार ने बताया कि यह बावड़ी पुराने पत्थर और चुने की बनी हुई है. पुराने समय में बनी बावड़ी की सार संभाल भी की जाती है. अकेले लाभू जी कटला में सैकड़ों दुकानें है. जहां पर हजारों लोग काम करते है वे पूरे दिन यहां से पानी भरते है. व्यवस्थापक मोहित ने बताया कि इस बावड़ी की गहराई 35 से 40 फुट है, बावड़ी को पूरी तरह कवर किया हुआ है. कई बार तो पानी के लिए लोग लाइनें भी लगाते है. अशोक कुमार श्री श्री माल ने बताया कि बावड़ी को शुद्ध रखने के लिए समय समय पर फिटकरी डाली जाती है. साथ ही समय समय पर बावड़ी की सफाई भी करवाई जाती है. इन सभी का खर्चा कटला व्यवस्थापक ही वहन करते है.

बारिश का पानी जाता है बावड़ी में

व्यवस्थापक मोहित कुमार श्री श्रीमाल ने बताया कि इस बावड़ी में बारिश का पानी भी आता है. इसके लिए कटले की छतों पर बारिश का पानी आता है वह बारिश का पानी छतों के माध्यम से बावड़ी में आता है. इसके लिए कनेक्शन भी दिया गया है. वे बताते है नियमित रूप से छतों की सफाई भी होती है. जिससे गंदा पानी बावड़ी में नहीं जाए. मोहित ने बताया कि बावड़ी में लोगों को पानी पिलाने के लिए दो व्यक्ति रखे गए है. जिसका खर्चा कटला मालिक वहन करते हैं.

दूर दूर से लोग आते है पानी पीने

व्यवस्थापक मोहित श्री श्रीमाल ने बताया कि इन मार्केट में पानी पीने के लिए दूर दूर से लोग आते है. इनमें व्यास कॉलोनी व आस पास के मार्केट के ई एम रोड, खजांची मार्केट, जैन मार्केट, फड़ बाजार, स्टेशन रोड, सब्जी बाजार, रामदेव कटला, सट्टा बाजार सहित कई मार्केट से लोग आते है.

Tags: Bikaner news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें