उम्र के साथ धोनी होते जा रहे और भी खूंखार! दनादन लगा रहे छक्‍के, रिटा. को CSK भी नहीं तैयार, दिया बड़ा अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो चुके हैं. ऐसे में जब अगले साल आईपीएल का आयोजन होगा तबतक चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के कप्‍तान की उम्र 42 साल की हो चुकी होगी. इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि माही का यह बतौर बल्‍लेबाज आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है. इस पूरे मामले में सीएसके की तरफ से एक बयान सामने आया है. जिसे देखने यह समझा जा सकता है कि विश्‍व कप विजेता कप्‍तान एक नहीं बल्कि दो साल तक भी आईपीएल खेल सकता है.

एक दिन पहले ही धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट पर सुरेश रैना का बयान सामने आया है. सुरेश रैना का कहना है कि हाल ही में उनकी माही भाई से बात हुई है. उन्‍होंने बताया कि सीएसके को खिताब जिताने के बाद कम से कम एक सीजन और वो आईपीएल में बने रहेंगे. ऐसे में साफ है कि आईपीएल 2025 तक धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं.

इनसाइड स्‍पोर्ट्स ने सीएसके के एक अधिकारी से बातचीत की, जिसने बताया, “एमएस धोनी ने अभी तक रिटायरमेंट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. हमें पता है कि यह वक्‍त आज नहीं तो कल आएगा लेकिन वो अपनी जिम्‍मेदारी को अन्‍य से ज्‍यादा अच्‍छे से समझते हैं. सीएसके के अगले कप्‍तान को चुनना भी उनकी एक जिम्‍मेदारी है. फिलहाल हमारे पास इसके लिए ज्‍यादा विकल्‍प उपलब्‍ध नहीं हैं. बेन चोट से जूझ रहे हैं. जडेजा को मौका दिया गया लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हुए. शायद यही कारण हो. आईपीएल 2023 के बाद रिटायरमेंट को लेकर धोनी ने अभी कुछ भी नहीं बताया है.”

हाल ही में टॉस के दौरान हर्षा भोगले की तरफ से सवाल पूछा गया था कि जिसमें कहा गया था कि यह आपका आखिरी आईपीएल हो सकता है. इसपर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि आपने मेरे रिटायरमेंट पर निर्णय ले लिया है. मैंने अभी नहीं लिया है.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, MS Dhoni retirement

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें