मीठा खाने का मन है तो बनाएं मैंगो बर्फी, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा, सीख लें बनाने का आसान तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गर्मी के मौसम में मैंगो बर्फी का स्वाद काफी पसंद किया जाता है.
मैंगो बर्फी बनाने के लिए कद्दूकस नारियल का भी उपयोग होता है.

मैंगो बर्फी रेसिपी (Mango Barfi Recipe): गर्मी के मौसम में मैंगो बर्फी यानी आम की बर्फी को काफी पसंद किया जाता है. स्वाद से भरपूर मैंगो बर्फी का ज़ायका मुंह में आम के स्वाद से भरी मिठास घोल देता है. आप अगर मीठा खाने के शौकीन हैं तो समर सीजन में मैंगो बर्फी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. मैंगो बर्फी को किसी भी वक्त खाया जा सकता है और इसका स्वाद बड़ों के साथ ही बच्चे भी काफी पसंद करते हैं. पारंपरिक मैंगो बर्फी को बेहद आसानी से बनाया जा सकता है और इसे तैयार करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है.
आप घर में किसी फंक्शन या खास मौके पर भी मैंगो बर्फी को बनाकर सभी का मुंह मीठा करा सकते हैं. आपने अगर कभी मैंगो बर्फी की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि आपके लिए काफी हेल्पफुल हो सकती है. आइए जानते हैं मैंगो बर्फी बनाने का तरीका.

इसे भी पढ़ें: गुजरात का फेमस घुघरा सैंडिवच करें ट्राई, एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेगे, आसान है रेसिपी

मैंगो बर्फी बनाने के लिए सामग्री
आम के टुकड़े – 1 कप
दूध – आधा कप
नारियल कद्दूकस – 3 कप
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
केसर – 1 चुटकी
चीनी – 1 कप (स्वादानुसार)

मैंगो बर्फी बनाने की विधि
मैंगो बर्फी गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट स्वीट डिश है. मैंगो बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आम को काटें और उसके गूदे के टुकड़े कर एक बाउल में जमा कर लें. अब एक ब्लेंडर में आम के टुकड़े और आधा कप दूध डालकर इन्हें ब्लेंड करें. ध्यान रखें कि आम की स्मूद प्यूरी तैयार होनी चाहिए. जरूरत के मुताबिक प्यूरी बनाने के लिए थोड़ा सा दूध और भी मिलाया जा सकता है.

अब एक कड़ाही को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें. इसमें आम की प्यूरी डालकर धीमी आंच पर पकाएं. कुछ देर बाद प्यूरी में 1 कप चीनी डालें और चम्मच से तब तक चलाते रहें जब तक कि प्यूरी के साथ चीनी पूरी तरह से न घुल जाए. इसके बाद प्यूरी में 3 कप कद्दूकस नारियल डालें और पकाएं. इस बीच एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध लें और उसमें केसर के धागे डालकर घोल दें.

इसे भी पढ़ें: लंच-डिनर में बनाएं पंजाबी स्टाइल राजमा, स्वाद ऐसा जो भुलाए नहीं भूलेगा, आसानी से हो जाएंगे तैयार

अब केसर धागे वाले दूध को कड़ाही में डालकर प्यूरी के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें. अब मिश्रण को लगभग 10 मिनट तक पकाएं जिससे ठीक से गाढ़ा हो सके. मिश्रण को पूरी तरह से तैयार होने में 15-20 मिनट का वक्त लग सकता है. जब मिश्रण ठीक तरह से पक जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें.
इसके बाद एक थाली/ट्रे लें और उसके तले पर थोड़ा सा घी लगा दें. इसके बाद तैयार मिश्रण को ट्रे में समान अनुपात में फैला दें. इसके बाद मिश्रण को सैट होने के लिए आधा घंटा छोड़ दें. जब मिश्रण सैट हो जाए तो चाकू की मदद से बर्फी के आकार में काट लें. टेस्टी मैंगो बर्फी बनकर तैयार है. इसे खाने के लिए सर्व कर सकते हैं. इसके साथ ही एक एयरटाइट कंटेनर में मैंगो बर्फी को रखा जा सकता है.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें