आज युजवेंद्र चहल बनेंगे खास! आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा उनके नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आज युजवेंद्र चहल बनेंगे खास!
आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड होगा उनके नाम

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का 56वां मुकाबला गुरुवार को कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ईडन गार्डन में खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले में जब आरआर के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) मैदान में उतरेंगे तो सभी की निगाहें उन्हीं के उपर टिकी रहेंगी.

दरअसल, आईपीएल इतिहास में फिलहाल सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में सीएसके के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) और चहल सयुंक्त रूप से एक स्थान पर स्थित हैं. लेकिन केकेआर के खिलाफ महज एक सफलता प्राप्त करते ही चहल कैरेबियन ऑलराउंडर को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे.

यह भी पढ़ें- जेपी डुमिनी की वाइफ हैं बेहद हॉट, क्या आपने देखी हैं उनकी ये दिलकश फोटोज?

आईपीएल में ब्रावो और चहल का प्रदर्शन:

बात करें आईपीएल इतिहास में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में तो ड्वेन ब्रावो ने देश की इस प्रतिष्ठित लीग में 2008 से 2022 के बीच कई टीमों के लिए शिरकत करते हुए 161 मुकाबले खेले. इस बीच उनको 158 पारियों में 23.82 की औसत से 183 सफलता हाथ लगी.

वहीं चहल ने आईपीएल में 2013 से अबतक कुल 142 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 141 पारियों में 21.60 की औसत से 183 सफलता हाथ लगी है. आईपीएल में उनके नाम पांच चार और एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा है.

आईपीएल 2023 में युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन:

आईपीएल 2023 में युजवेंद्र चहल ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए अबतक कुल 11 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 11 पारियों में 19.41 की औसत से कुल 17 सफलता हाथ लगी है. जारी सीजन में वह सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में छठवें पायदान पर काबिज हैं.

Tags: Dwayne Bravo, IPL 2023, KKR vs RR, Yuzvendra Chahal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें