भोपाल. भोपाल पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की सब इंजीनियर हेमा मीणा करोड़ों रुपए की आसामी निकली. 30 हजार की तनख्वाह वाली हेमा ने आय से 232 गुना ज्यादा की काली कमाई कर डाली है. लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज उसके ठिकानों पर छापा मारकर करोड़ों रुपए की काली कमाई का भांडा फोड़ किया.
लोकायुक्त पुलिस की टीम ने हेमा मीणा के भोपाल स्थित 2 ठिकानों और रायसेन स्थित फार्महाउस पर सुबह 6 बजे छापा मारा. उसकी भोपाल सहित रायसेन और विदिशा में भी करोड़ों रुपए की काली कमाई से बनायी संपत्ति का पता चला. उसने अपने पिता के नाम से बिलखिरिया में 20 हज़ार वर्ग फीट भूमि, 1करोड़ रुपए का बनाया मकान, रायसेन और विदिशा में खरीदी करोड़ों की जमीन सहित आय से 232 प्रतिशत अधिक की प्रॉपर्टी बना ली है.
232 गुना ज्यादा कमाई
हेमा मीणा प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल के खिलाफ वर्ष 2020 में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को मिली थी. विशेष पुलिस स्थापना भोपाल संभाग ने इसकी जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि हेमा मीणा ने अपने पिता रामस्वरूप मीणा के नाम पर बिलखिरिया भोपाल में 20000 वर्ग फिट भूमि खरीद कर उस पर लगभग एक करोड़ मूल्य का मकान बना लिया है. भोपाल, रायसेन और विदिशा में विभिन्न गांव में खेती की जमीन, हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि उपकरण खरीदे गए. हेमा ने जो संपत्ति खरीदी और अन्य कामों पर जो पैसा खर्च किया वो उसकी वैध आय से दो सौ बत्तीस प्रतिशत अधिक है. हेमा मीणा की तनख्वाह सिर्फ ₹30000 है.
आपके शहर से (भोपाल)

खरगोन बस हादसाः जांच में सामने आई बस के पुल से नीचे गिरने की वजह, ड्राइवर का सनसनीखेज दावा

Election 2023 : क्या कहता है Jagdalpur का Voter? Public Opinion | Water Problem | Road |Transport

Tiger Video: कान्हा नेशनल पार्क में 3 शावकों के साथ नजर आई बाघिन, पर्यटकों का रास्ता रोक सड़क पर बैठी

Chhatarpur News: DM के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, 15 को मिली सरकारी नौकरी

MP : विधानसभा चुनाव से पहले 11 लाख किसानों को राहत, कृषि ऋण के ब्याज की राशि माफ

कांग्रेस का ‘दीपक’ बनेंगे जोशी, कभी शिवराज के थे सहयोगी, अब बुधनी में हो सकती है चुनावी भिड़ंत

1500 रुपये के लिए मां-बाप और भाई का किया था कत्ल, नाबालिग बेटे को मिली उम्रकैद

Sports News: रचना ने दिखाया दम…पंजा प्रतियोगिता में जीता सिल्वर, नेशनल के लिए सिलेक्ट

सात फेरों के बाद लाल जोड़े में दुल्हन ने दिया एग्जाम…दूल्हे ने भी किया विदाई का इंतजार

Shivpuri News : घात लगाए बैठा दिखा तेंदुआ, हॉर्न और लाइट का नहीं दिखा असर, राहगीर ने बनाया वीडियो

NEET UG 2023 : बेटी के साथ 49 साल के पिता ने भी दी नीट परीक्षा, डॉक्टर बनने का है सपना
ये भी पढ़ें- Video : पं धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम में सिंधिया का चल रहा था भाषण, तभी युवक ने कर दिया हंगामा
30 लाख का टीवी और 100 से अधिक डॉग
हेमा की काली कमाई का ये हाल है कि उसने अपने घर पर 30 लाख रुपए का टीवी लगा रखा था.फॉर्म हाउस पर हाउसिंग बोर्ड के लाखों के सरकारी उपकरण मिले. और तो और उसने अपने फार्म हाउस पर 200 से अधिक डॉग, पिट बुल, डाबरमैन जैसे महंगे ब्रीड के कुत्ते पाल रखे हैं. 60 से 70 अलग-अलग ब्रीड की गायें भी वहां मिलीं.
हाउसिंग बोर्ड के सामान से बना फॉर्म हाउस
हेमा मीणा की अब तक जो पड़ताल में पता चला उसके मुताबिक उसने पुलिस हाउसिंग बोर्ड के सामान का अपने निजी फॉर्म हाउस में इस्तेमाल कर रखा है. सरकारी टीवी, सीसीटीवी, सीसीटीवी मॉनिटर, अलमारी, ऑफिस टेबल, रिवॉल्विंग चेयर सब उसके घर पर रखे मिले.
एक कमरे में महंगी शराब और सिगरेट
फार्म हाउस में हेमा ने एक विशेष कमरा बना रखा है. उसमें महंगी शराब, सिगरेट रखी हैं. उसने काली कमाई से महंगी गाड़ियां खरीदने का भी शौक पाल रखा था. 2 ट्रक, 1 टैंकर, थार समेत 10 गाड़ियां लोकायुक्त पुलिस ने जब्त कीं. साथ ही करोड़ों की ज्वेलरी और कैश भी मिला है.
अन्य अधिकारियों के शामिल होने का संदेह
हेमा मीणा के घर जिस तरह से काली कमाई का पता चला है उससे संदेह है कि उसके साथ और अफसर भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं. लोकायुक्त पुलिस हेमा मीणा से पूछताछ कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhopal news update, Bhopal Police, Corruption in police, Lokayukta, Madhya pradesh latest news
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 18:21 IST








