Saharanpur News: 14 मई से सहारनपुर में होंगे अंतर राज्य मिनी ओलंपिक गेम्स, जानें क्या कुछ होगा खास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 निखिल त्यागी/सहारनपुर. सहारनपुर में युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका है. इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के माध्यम से दूर दूर से युवा खिलाड़ी आकर खेलेंगे. अंतर जनपदीय खेल प्रतियोगिता के लिए जिला ओलंपिक संघ ने कई संस्थाओं के साथ बैठक कर विचार किया. यह प्रतियोगिता जनपद में 14 मई से शुरू होगी.

जनपद सहारनपुर में अंतर जनपदीय मिनी ओलंपिक गेम्स आयोजित किये जायेंगे. इसके आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई. यह गेम्स 14 मई से आयोजित होंगे. इनमे कई जनपदों के एथलीट खिलाड़ी भाग लेंगे. ओलंपिक खेलों को लेकर आहूत बैठक में जिला ओलंपिक संघ, जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति, मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी व जेवी जैन डिग्री कालेज के संयुक्त तत्तावधान में आयोजित हुई. जिसमे खेल प्रतियोगोता को लेकर विचार किया गया.

14 मई से होगी प्रतियोगिता
सहारनपुर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग ने बताया कि यह मिनी ओलंपिक गेम्स 14 मई से 20 मई तक स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम व जेवी जैन कालेज में आयोजित किए जाएंगे. जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि ओलंपिक गेम्स कमेटी ने बैठक में प्रतियोगिता को लेकर विचार किया तथा तैयारियों का जायजा भी लिया. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तरह से किया जाएगा.

ओलंपिक गेम्स में आयोजित खेल
संजय गर्ग ने बताया कि अंतर जनपदीय मिनी ओलंपिक गेम्स में बैडमिंटन, बास्केटबाल, वालीवाल, हैंडबाल, कुश्ती, जूडो के अलावा अन्य खेल भी आयोजित किये जायेंगे. इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, प्राचार्य वकुल बंसल, जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव राम कुमार, जिला जुडो एसोसिएशन के सचिव दीपक गुप्ता, एथलेटिक्स के रामपाल पुंडीर, योगासन के आचार्य भीम, शतरंज से प्रशांत कुमार, जिला साइकिलिंग संघ के सचिव बाबूराम सैनी आयोजन सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे.

Tags: Saharanpur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें