म्युचुअल फंड से करोड़पति बनने के लिए कम से कम कितना करना पड़ेगा निवेश? समझें पूरा प्रोसेस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मार्केट में ऐसी कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स उपलब्ध है जो 12 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देती है.
हर महीने 750 रुपये का निवेश करके आप 60 की उम्र तक 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं.
देश की टॉप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से लगातार 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे रही है.

नई दिल्ली. अगर आप म्यूचुअल फंड स्कीम्स में निवेश के जरिए करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसा बिलकुल संभव है. हालांकि, इसमें थोड़ा समय लग सकता है. आपको म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने के बाद धैर्य के साथ इंतजार करना होगा. अब आपके मन में यह सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि करोड़पति बनने के लिए आपको म्यूचुअल फंड में कितना निवेश करना पड़ेगा? हम आपको इसी सवाल का जवाब बताने जा रहे हैं.

हर कोई चाहता है कि उसके पास करोड़ों रुपये हों लेकिन ज्यादातर लोग यह समझ नहीं पाते कि करोड़पति बनने के लिए म्यूचुअल फंड में कितना पैसा और कब तक के लिए लगाया जाए? अगर आपको भी इसी तरह का कंफ्यूजन है तो आइए समझते हैं.

ये भी पढ़ें – बिना प्रीमियम भरे उठा सकते हैं 7 लाख रुपये तक इंश्योरेंस का लाभ

एकमुश्त इतना लगाना होगा पैसा
अगर कोई 20 साल की उम्र में एक लाख रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड स्कीम कर लेता है, तो भी यह पैसा उसे करोड़पति बना सकता है. अगर 20 साल उम्र में निवेश किए गए 1 लाख रुपये पर 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो वह 60 साल की उम्र में 1 करोड़ रुपये का मालिक बन जाएगा. आपको बता दें कि म्यूचुअल फंड स्कीम 12 फीसदी का रिटर्न आराम से दे सकते हैं. मार्केट में ऐसी कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स उपलब्ध है जो 12 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देती है.

मंथली इतना करना होगा निवेश
अगर आप एकमुश्त निवेश 1 लाख रुपये का निवेश करने की बजाय हर महीने निवेश करना चाहते हैं तो आप 60 की उम्र तक लगातार 750 रुपये महीना निवेश करके करोड़पति बन सकते हैं. अगर म्यूचुअल फंड पर 10 फीसदी रिटर्न मिले तो 60 साल की उम्र में करीब 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा. वहीं अगर 1 लाख रुपये के निवेश पर 8 फीसदी ही रिटर्न मिले तो यह 60 साल की उम्र में करोड़पति बनने के लिए आपको हर माह करीब 2200 रुपये का निवेश करना होगा.

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम्स
देश की टॉप म्यूचुअल फंड स्कीम क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम पिछले 5 साल से लगातार हर साल 24.08 फीसदी का रिटर्न दे रही है. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 5 साल से लगातार हर साल 21.14 फीसदी का रिटर्न दे रही है. इसी तरह एसबीआई टेक्नोलॉजी ऑपर्च्युनिटीज म्यूचुअल फंड स्कीम भी पिछले 5 साल से लगातार 20.85 फीसदी का रिटर्न दे रही है. वहीं आदित्य बिड़ला सन लाइफ डिजिटल इंडिया म्यूचुअल फंड स्कीम भी 5 साल से हर साल लगातार 20.67 फीसदी का रिटर्न दे रही है. इस तरह की किसी स्कीम को निवेश के लिए आप चुन सकते हैं.

Tags: Earn money, Earn money from home, Mutual fund, Share market

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें