
हाइलाइट्स
एयर रीसर्क्युलेश का इस्तेमाल गर्मियों में किया जाता है.
यह कार के अंदर की हवा को सर्क्युलेट कर ठंडा करता हैं.
इससे ऐसी को हवा जल्दी ठंडा करने में मदद मिलती है.
How to cool car fast : कार खरीदने का मकसद ही यही होता है कि गर्मी, जाड़ा या बरसात कुछ भी हो कोई फर्क न पड़े और सफर चलता रहे. गर्मी में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है. तपती गर्मी में कार के अंदर बैठते ही प्रतीत होता है कि आदमी का ही ऑमलेट न बन जाए. इसलिए, कार में बैठते ही सबसे पहले एयर कंडीशनर ऑन करते हैं, परंतु एसी चलाने के बाद भी अगर सुकून नहीं मिलता और कार काफी देर तक गर्म रहती है तो आपकी मदद कर सकता है एक बटन. इस बटन की मदद से आप कार के एक विशेष फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीचर के ऑन करते ही आपकी कार कूल-कूल हो जाएगी. कार में एसी के बटन के पास ही एयर रीसर्क्युलेशन (Air Recirculation) का एक बटन हाता है, जिसे इस्तेमाल करना होगा.
गर्मी में अगर कार बाहर खड़ी है और उसका एसी बंद है तो उसमें जाकर बैठना अपने आप में एक जंग होती है. आप कितना भी तेज एयर कंडीशनिंग (AC) को चला लीजिए, कार को ठंडा होने में थोड़ा समय लग ही जाएगा. हालांकि, कार का एक ऐसा भी फीचर होता है जो कार को बहुत तेजी से ठंडा करने में एसी की मदद करता है. इस बटन को एयर रीसर्क्युलेशन (Air Recirculation) कहते हैं और इसका इस्तेमाल करने से कार के भीतर की हवा तेजी से ठंडी होती है और आपको भी तपती गर्मी में जल्द सुकून मिल जाता है.
एयर रीसर्क्युलेश बटन को दबाते की कार का एयर रीसर्क्युलेश सिस्टम काम करने लगता है. इस फीचर का इस्तेमाल गर्मियों में किया जाता है जब कार के बाहर की हवा ज्यादा गर्म होती है. दरअसल, गर्मियों में कार के AC को बाहर की गर्म हवा को खींचकर उसे ठंडा करने में मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसे में सिर्फ एयर कंडीशनिंग से केबिन को ठंडा करने में काफी समय लग जाता है.
वहीं अगर एयर रीसर्क्युलेशन का इस्तेमाल किया जाए तो यह केबिन को महज कुछ मिनटों में ही ठंडा कर देता है. अगर रिसर्कुलेशन ऑन कर दिया जाए तो कार का AC, केबिन को ठंडा करने के लिए बाहर की गर्म हवा का इस्तेमाल नहीं करता बल्कि कार के अंदर की ठंडी हवा का इस्तेमाल करता है.
एक बार केबिन की हवा ठंडी हो जाने के बाद एयर रीसर्क्युलेशन को ऑन किया जा सकता है. इससे केबिन और जल्दी ठंडा होने लगता है. एयर रीसर्क्युलेशन का इस्तेमाल गर्मी के दिनों में करना बेहतर होता है.
ठंड के मौसम में एयर रीसर्क्युलेशन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. हालांकि, ठंड में कार के केबिन के अंदर शीशे में जमी फॉग को हटाने के लिए रीसर्क्युलेशन का उपयोग किया जाता है, ताकि बाहर की चीजें देखने में आसानी हो. हालांकि, सर्दियों में इस फीचर के ज्यादा लाभ नहीं होते.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Air Conditioner, Auto News, Car, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 07:30 IST








