
#Video | ए चुनमुनिया | #Khesari Lal Yadav, #Shilpi Raj | Ft. #Mahi Manisha | Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी के हिट मशीन खेसारीलाल यादव का दबदबा लगातार यूट्यूब पर कायम रहता है, फिर चाहे बात उनके किसी जोनर के गाने का हो. मिलियन का आंकड़ा उनके गाने को पार करते देर नहीं लगती. इसलिए भोजपुरी के मोस्ट प्रामिसिंग स्टार के रूप में वे अपनी पहचान रखते हैं. उनकी इस खासियत की झलक उनके नए गाने ‘ए चुनमुनिया’ में भी देखने को मिला रहा है. इस गाने ने वीक पूरा होने से पहले ही 9 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर लिया है. इस गाने को अबतक 93 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.
खेसारी लाल यादव के इस गाने में पहली बार माही- मनीषा का जलवा भी देखने को मिल रहा है और व्यूज के मामले में इसने कई कई रिकॉर्ड तोड़ डालेत हैं. महज एक वीक में 9 मिलियन व्यूज लाना भोजपुरी गाने के लिए एक बड़ी अचीवमेंट है. माही और मनीषा स्टेज शोज की दुनिया में बेहद लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया में दोनों के फैंस की तादाद भी बेहद है. इस गाने में दोनों बहन खेसारीलाल यादव की चुनमुनिया बन धमाल मचा रही हैं. गाना कमर्सियल के साथ डांस नंबर है, जिसे भोजपुरी के दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है और गाने को खूब व्यूज मिल रहे हैं.
वहीं, इस गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘ए चुनमुनिया’ बेहद शानदार गाना है. चुनमुनिया एक प्यारा सा वर्ड है। जिसे हमने अपने गाने में पिरोया है. यह सबों को पसंद आ रही है, तभी हमारे गाने को 10 मिलियन के करीब लोगों ने देखा और अपना प्यार व आशीर्वाद दिया है. उम्मीद करता हूँ कि आप सबों का प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही हमारे सभी गानों और फिल्मों को मिलता रहे, जो सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए बनाता हूं. मैं ये मानता हूँ कि ये गाने सिर्फ मेरे नहीं हैं, ये आपके भी हैं. इसलिए गाने को हिट कराने की जिम्मेदारी आपकी भी है.
आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव का गाना ‘ए चुनमुनिया’ बदनाम इंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है. इस गाने को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है. अभिषेक भोजपुरिया इसके गीतकार हैं और संगीत मोनू सिन्हा ने दिया है. इसके निर्देशक आशीष सत्यर्थी है और कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhojpuri Song, Khesari lal yadav new song
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 16:43 IST








