MS Dhoni Big Sixes Vs Delhi Capitals Impresses Daughter Ziva Celebrate with mummy Sakshi Video Goes Viral Watch

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

महेंद्र सिंह धोनी ने 9 गेंदों में 20 रन की पारी खेली.
धोनी की पारी में 2 छक्के और 1 चौका शामिल था.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में बुधवार, 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शानदार मैच खेला गया. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने दो बड़े छक्के जड़े और टीम को 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद को दो छक्के जड़े और 9 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला गया. इस मैच महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को चीयर करने के लिए कप्तान की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी मौजूद थी. ऐसे में जब धोनी ने छक्के जड़े तो जीवा खुशी से उछल पड़ी. सोशल मीडिया पर जीवा धोनी के अपने पापा के छक्कों का जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए स्टेडियम में साक्षी और जीवा धोनी भी मौजूद थी. जीवा धोनी तालियों और सीटियों के साथ अपने पापा और टीम चेन्नई सुपर किंग्स का हौसला बढ़ा रही थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि धोनी के छक्का जड़ने पर साक्षी और जीवा कितनी खुश हो जाती हैं.

‘ये कैसा इंपैक्ट प्लेयर?’ बन गया अपनी ही टीम का दुश्मन, शानदार खिलाड़ी को करवा दिया रन आउट

धोनी के छक्के का जश्न साक्षी धोनी ताली बजाकर और जीवा के साथ हाई फाई कर मनाती हैं. वहीं, दूसरी तरफ जीवा भी माही के छक्का जड़ते ही खुशी से उछल पड़ती है. धोनी ने इस मैच में 20 रनों की पारी 222.22 के स्ट्राइक रेट से खेली. अपनी पारी के दौरान धोनी ने 2 छक्के और 1 चौका आया.

Tags: Chennai super kings, Delhi Capitals, IPL 2023, Ms dhoni, Sakshi dhoni, Ziva dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें