
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 11 May 2023)
आज आप घर की बातों पर अधिक ही ध्यान देंगे. परिजनों के साथ बैठकर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. घर के इंटीरियर पर आप धन खर्च कर सकते हैं. आज आपको अपने काम में संतोष का अनुभव होगा. मित्रों से आपको सम्मान मिल सकता है. माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. हर काम उत्साह से पूरा करें.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 11 May 2023)
आज नए काम की प्रेरणा मिलेगी. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन भक्तिमय हो जाएगा. लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे. दूर के रिश्तेदारों या दोस्तों से शुभ समाचार मिलेंगे. परेदश जाने की संभावनाएं बनेंगी. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. घर-परिवार में अच्छा वातावरण बना रहेगा.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 11 May 2023)
आज का दिन प्रतिकूल है, अतः आज आप हर काम सावधानी से करें. आज किसी नए काम का आरंभ न करें. गुस्से के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें. रोगी कोई नया इलाज या शल्य चिकित्सा आज न करवाएं. अपने व्यवहार पर संयम रखने की कोशिश करें. अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है. घर या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगड़ा या विवाद टाल सकेंगे. किसी कारण समय पर खाना नहीं मिलेगा. ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 01:10 IST








