ग्वालियर. द केरल स्टोरी की तर्ज पर लव जेहाद का एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है. इस मामले में एक निजी अस्पताल में काम करने वाले नर्स के साथ युवक ने धर्म छिपाकर अवैध संबध बनाए और फिर उसका जबरन धर्मांतरण करवाने की कोशिश की है. बजरंग दल के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
अमन शाह बना अमन वाल्मीकि
आपके शहर से (ग्वालियर)

गौरी सरोवर हादसा : प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते वक्त हुआ झगड़ा, आशिक ने तालाब में गिराई कार

Damoh News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से दलहनी फसलें बर्बाद, किसान परेशान

Parvovirus : कुत्तों में तेजी से फैल रहा है जानलेवा पार्वो वायरस, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

MP: 2123 करोड़ रुपये का ब्याज माफ करेगी सरकार, 11 लाख से ज्यादा किसानों को होगा फायदा

Bhind Weather Update: भिंड में सूरज ने दिखाए कड़े तेवर, तापमान 42 डिग्री के पार

सूचना का अधिकार: घूमने-फिरने की बात छुपा नहीं पाएंगे अफसर, आरटीआई में देनी होगी जानकारी

Bhopal : Bajrang Dal पर जमकर सियासत, Narottam Mishra का Kamalnath पर पलटवार | Latest News

एमपी विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस का दीपक बनेंगे जोशी, शिवराज के खिलाफ बुधनी से लड़ सकते हैं चुनाव!

OMG : जलती चिता से लाश का नरमुंड चुरा ले गया युवक, बाइक पर रखकर घूम रहा था

Rewa News : किसान ध्यान दें! इन योजनाओं का लाभ उठाकर करें उन्नत खेती, होगा मुनाफा

Bhopal Game Zone: भोपाल में बढ़ा ऑनलाइन गेम जोन का क्रेज, छुट्टियों में उठाएं लुत्फ
कम्पू थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती प्राईवेट हॉस्पिटल में जीडी नर्स के पद पर कार्यरत है. पीड़ित युवती का आरोप है कि सहकर्मी अमन ने धर्म छिपाकर उसके साथ पहले अवैध संबंध बनाए और बाद में जबरन धर्मांतरण करने के लिए दबाव बना रहा है. इसको लेकर वह उसके साथ मारपीट भी किया करता था. पीड़िता ने उसके साथ हुई मारपीट का एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी अमन से दो साल से उसकी दोस्ती हुई थी. पांच छः माह पहले उसको पता चला कि अमन मुस्लिम है, इसके बाद उसने दोस्ती खत्म कर दी. अमन को यह नागवार गुजरा और उसने और उसके मामा ने पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश की.
हकीकत खुली तो ब्लैकमेल करने लगा आरोपी
इतना ही नहीं आरोपी अमन ने पीड़िता के कुछ अश्लील वीडियो भी बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देने के एवज में पीड़िता को ब्लैकमेल कर उससे लगातार रुपए भी ऐंठता रहा. पीड़िता ने आरोपी अमन के मामा पर धर्मांतरण कर बरगलाने का आरोप लगाया है. युवती मंगलवार रात बजरंग दल कार्यालय पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई. इसी के बाद बुधवार को बजरंग दल कार्यकर्ता कंपू थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए नारेबाजी की. बजरंग दल नेताओं का कहना है कि यह मामला द केरला स्टोरी फिल्म जैसा है और पीएफआई की इकाईयां शहर शहर सक्रिय हैं.
उनका कहना है कि पीएफआई पर प्रतिबंध के बाबजूद धर्मांतरण जैसे मामले सामने आ रहे हैं, जिन्हें वो बर्दाश्त नहीं करेंगे. बजरंग दल ने चेतावनी दी है, अगर ऐसे संगठनों के खिलाफ जल्दी ही कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएंगा.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू की
मामला सामने आने के बाद कंपू थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन शाह के खिलाफ दुष्कर्म और धर्मांतरण कराने संबंधी विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gwalior news, Mp crime news, Mp news, Religion conversion
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 23:10 IST








