द जोया फैक्टर में किया कैमियो, अब बनेंगे ‘शराबी लवर’, बॉलीवुड में पैर जमाने में जुटे मोहम्मद शारिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः मॉडलिंग के साथ बॉलीवुड में बतौर अभिनेता मोहम्मद शारिया (Mohd Sharia) एक उभरता अभिनेता है. वह म्यूजिक वीडियो ‘तुम भी पछताओगे’, ‘बदनाम कर दिया’ और ‘मुलाक़ातें’ में अभिनय कर चर्चा में आये हैं. शारिया मूल रूप से मुंबई से हैं. 21 साल की उम्र में उन्होंने जी म्यूजिक के सॉन्ग ‘मुलाकातें’ में करण मेहरा के साथ अभिनय किया है. उसके बाद शारिया ने ‘तेरे वास्ते’ गीत में बलराज के साथ काम किया जो काफी लोकप्रिय हुआ. इसके बाद शारिया बॉलीवुड में दिलचस्पी लेने लगे. इसके अलावा वह फैशन स्टाइलिस्ट, मॉडल हैं.

मोहम्मद शारिया इसी साल मार्च में ‘तुम भी पछताओगे’ म्यूजिक वीडियो में नजर आये जिसका निर्देशन दिनेश सुदर्शन सोई (Dinesh Sudarshan Soi) ने किया है. डीएस क्रिएशन के बैनर तले बनी इस अलबम में शारिया की लेडी लव का रोल प्राजक्ता दुसाने ने निभाया है. म्यूजिक वीडियो की कहानी उत्कर्ष सक्सेना द्वारा दर्शाई गई है. मोहम्मद शारिया ने एक टूटे प्रेमी की भूमिका को बखूबी निभाया है जो प्रेमिका से बिछड़ने के गम में शराब का सहारा लेता है.

प्राजक्ता ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कपिल शर्मा के कलाकारों के साथ भी काम किया है.इस म्यूजिक वीडियो के निर्देशक दिनेश सुदर्शन सोई के साथ काम करते हुए शारिया का आत्मविश्वास जागा जिसका उन्होंने आभार जताया. उनका मानना ​​है कि यह गाना प्यार की पेचीदगियों और नशे की लत के कारण रिश्तों पर पड़ने वाले असर को दिखाया है. जिसे निर्देशक ने अच्छे ढंग से अंजाम दिया. प्राजक्ता और शारिया की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया.

फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में कैमियो के बाद शारिया कई म्यूजिक वीडियो में अभिनय कर चुके हैं. वह ‘शहीद उधम सिंह’ पर बन एक बायोपिक में भी काम कर रहे हैं. वह बताते हैं कि मैं सोशल मीडिया के लिए रील बनाता था और एक मिनट के अंदर एक फिल्म का संदेश देता था. शाहरुख खान की फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के एक डायलॉग को लेकर बनायी गई मेरी रील ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.

शारिया आगे बताते हैं कि म्यूजिक वीडियो ‘मुलाकातें’ में मुझे करण मेहरा के साथ काम करने का मौका मिला. पहले मेरे माता-पिता आश्वस्त नहीं थे लेकिन मुझे उनके साथ काम करते देख उनमें आत्मविश्वास आया. मुझे दो और वीडियो में ऑफर मिल गया. फिर निर्देशक दिनेश सुदर्शन सोई ने अपने अलबम में मुझे एक अल्कोहॉलिक लवर की भूमिका के लिए चुना.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें