Team India के बैटर से खौफ खाते थे इमरान खान, पाकिस्‍तानी खिलाड़ी को दी ऐसी सजा, दोबारा नहीं की वैसी चूक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भारतीय बैटर का नाम लेकर अपने खिलाड़ियों को ताना देते थे इमरान
कप्‍तान के आगे पाकिस्‍तानी प्‍लेयर्स की बोलती हो जाती थी बंद

नई दिल्‍ली. पाकिस्तान को वनडे वर्ल्‍ड कप जितवाने वाले इमरान खान अपने खेल के अलावा सख्तमिजाजी और लोगों को हैरत में डालने वाले फैसले लेने के लिए भी जाने जाते थे. उनके फैसलों से ना केवल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, टीम स्टाफ बल्कि साथी खिलाड़ी भी अचरज में पड़ जाते थे. ऐसे ही एक वाकये का जिक्र पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने किया, जब वह इमरान के गुस्‍से का शिकार बने और उन्‍हें गजब की सजा मिली.

रमीज राजा के मुताबिक, भारत के खिलाफ एक मैच में मैं बैटिंग कर रहा था. कुछ वक्‍त पिच पर बिता चुका था, लेकिन तब तक पैर पिच और भारत के बॉलिंग अटैक के मुताबिक सहज नहीं हो सके थे. नतीजा यह हुआ कि मैं एक गेंद पर आउट हो गया. इमरान खान इससे बेहद नाराज हो गए. उस वक्‍त जो फटकार लगी सो लगी, जब भारत की बैटिंग आई तो कप्‍तान ने मुझे फॉरवर्ड शार्ट लेग पर फील्डिंग करने को कहा. मैं इसके लिए तैयार नहीं था, लेकिन खान साहब किसकी सुनने वाले थे. खैर, मैं तैयारी करने लगा तो वह अपनी भारी आवाज में बोले, फील्डिंग करते वक्‍त ध्यान से देखना कि सुनील गावस्‍कर जैसा बनने के लिए कैसे बैटिंग करनी होती है. कैसे पैर चलाने होते हैं.

‘एक-दूसरे की करते थे इज्‍जत’
बकौल रमीज राजा, सुनील गावस्‍कर और इमरान खान की आपस में गहरी दोस्ती थी. दोनों एक दूसरे की क्रिकेट के खासे प्रशंसक थे. इमरान अपने बॉलरों से साफ कह देते थे कि मुझे गावस्‍कर का विकेट जल्दी चाहिए, किसी भी सूरत में.

इमरान खान ही नहीं, उनके पुरखे भी थे ‘धोखेबाज’, कप्‍तान के साथ मिलकर टीम इंडिया में डाल दी थी फूट

लेकिन जब लिटिल मास्‍टर क्रीज पर टिक जाते तो उनकी बैटिंग खत्म होने तक इमरान खान पूरी टीम के बैटर्स को यही ताना देते, देखो इसे कहते हैं बैटिंग. देखते रहो गावस्‍कर को बारीकी से और सीखते रहो. बता दें कि पाकिस्‍तान के पूर्व पीएम इमरान खान को करप्‍शन के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था. कोर्ट ने बुधवार को इमरान खान को आठ दिन की रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया. इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्‍तान में हालात बेकाबू हो गए हैं.

Tags: Imran khan, India Vs Pakistan, Pakistan, Ramiz Raja, Sunil gavaskar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें