बजाज फाइनेंस ने FD की ब्याज दरों में किया इजाफा, मिलेगा 8.60% तक रिटर्न, चेक करें नई दरें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बजाज फाइनेंस ने FD पर ब्याज दरों में किया बड़ा इजाफा
वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.60 फीसदी तक पहुंच गई दरें
10 मई, 2023 से प्रभावी हो गई हैं नई एफडी दरें

पुणे. भारत के अग्रणी और विभिन्न प्रकार की वित्तीय सेवाएं देने वाले समूहों में से एक बजाज फिनसर्व लिमिटेड की कर्ज प्रदान करने वाली इकाई बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) ने बुधवार को अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) दरों में 40 बेसिस प्वाइंट्स तक की वृद्धि करने की घोषणा की. इससे वरिष्ठ नागरिकों के लिए 44 महीने की विशेष अवधि वाली एफडी के लिए दरें सालाना 8.60 फीसदी पर पहुंच गई हैं.

नई दरें 10 मई, 2023 से प्रभावी हैं. इन्हें 36 महीने से 60 महीने तक की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट्स के लिए 40 बेसिस प्वाइंट्स तक बढ़ाया गया है. 60 वर्ष से कम आयु के जमा कर्ता अब सालाना 8.05 फीसदी तक ब्याज पा सकते हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.30 फीसदी सालाना तक का ब्याज मिल सकता है. बजाज फाइनेंस एफडी पर संशोधित दरें 5 करोड़ रुपये तक के नए डिपॉजिट्स और मैच्योर हो रहे डिपॉजिट्स के नवीनीकरण पर लागू होंगी.

एफडी पर बजाज फाइनेंस की महंगाई को मात देने वाली ब्याज दरें
बजाज फाइनेंस लिमिटेड के एक्सीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट- फिक्स्ड डिपॉजिट एंड इंवेस्टमेंट्स- सचिन सिक्का ने कहा, “ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फायदा एफडी को मिलने से यह निवेश का पसंदीदा विकल्प बन गई है. एफडी पर बजाज फाइनेंस की महंगाई को मात देने वाली ब्याज दरें ग्राहकों को एक सुरक्षित निवेश विकल्प प्रदान करती हैं और उन्हें डिपॉजिट्स पर ज्यादा रिटर्न कमा पाने में सक्षम बनाती हैं. जमाकर्ता हमारे डिजिटल माध्यमों के जरिए कुछ ही मिनटों में एफडी करा सकते हैं. डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया एफडी को बेहद सुविधाजनक और तेज बनाती है.”

निवेश के कई विकल्पों में चुनने की सुविधा
बजाज फाइनेंस देश के बड़े वित्तीय संस्थानों में सबसे बेहतर दरों में से एक की पेशकश कर रही है. इसकी डिजिटल सेवाएं निवेशकों को अपनी बचत अलग रखने और उन्हें बढ़ाने का सुरक्षित और सरल रास्ता देती है. बजाज फाइनेंस लिमिटेड अपनी ओमनी चैनल रणनीति के तहत अपने ऐप, वेब ब्रांचेज और देश भर में 4000 स्थानों पर वितरकों के माध्यम से ग्राहकों को एफडी कराने का मल्टी-चैनल विकल्प प्रदान करती है. इसके अलावा, बजाज फाइनेंस अपने इन्वेस्टमेंट मार्केटप्लेस ऐप के माध्यम से देश के सभी म्यूचुअल फंडों तक पहुंच प्रदान करती है, जिससे निवेशकों को निवेश के कई विकल्पों में चुनने की सुविधा मिलती है.

घर से निवेश करने की सुविधा
बजाज फाइनेंस एंड-टू-एंड डिजिटल और पेपरलेस प्रक्रिया के साथ घर से निवेश करने की सुविधा प्रदान करती है. ऑनलाइन एफडी प्रक्रिया के साथ, निवेशक कुछ ही मिनटों में एफडी बुक कर सकते हैं और आकर्षक ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं. बजाज फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट को क्रिसिल की एएए/स्थिर रेटिंग और इक्रा की एएए/स्थिर रेटिंग के साथ सबसे बेहतर स्थिरता रेटिंग मिली हुई है, जो निवेशकों के लिए निवेश के सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है.

Tags: Bank FD, FD Rates, Fixed deposits, Money Making Tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें