
नई दिल्ली. कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने दावा करते हुए कहा कि राजनीति में मेरे 55 वर्षों के अनुभव के अनुसार कांग्रेस पार्टी को पर्याप्त बहुमत मिलना चाहिए. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनाएगी. कर्नाटक में कांग्रेस को जनादेश मिलने के संकेत हैं और यह बात मैं अपने अनुभव से कह रहा हूं. समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी, उसे पूर्ण बहुमत मिलेगा.
वीरप्पा मोइली ने कहा कि कर्नाटक चुनाव को लेकर अन्य लोग भी दावे कर रहे थे और अब भी कर रहे हैं, लेकिन सच यही है कि जनता ने इस बार कांग्रेस को जिताना तय कर लिया था. कांग्रेस बिना किसी दिक्कत के सरकार बनाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक ने हमेशा केंद्र में सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आगामी विधानसभा चुनावों में जीत 2024 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करेगी.
उन्होंने जनता दल (सेक्युलर) पर भाजपा के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया और कहा कि लोग एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले संगठन की “अवसरवाद की राजनीति” को खारिज कर देंगे. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री मोइली ने भविष्यवाणी की कि कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक में ‘परिवर्तन की बयार’ बह रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Congress, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka election
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 20:09 IST








