हाइलाइट्स
955 दलालों को गिरफ्तार किया
अवैध तरीके से चल रहे 42 साफ्टवेयर को नष्ट किया
नई दिल्ली. ट्रेन में सफर के लिए जब आप ऑनलाइन तत्काल टिकट लेना चाहते होंगे तो आपको टिकट नहीं मिल पाता होगा. कुछ ही सेकेंड में तत्काल सीटें फुल हो जाती होंगी. लेकिन दलाल आपको अधिक दाम लेकर तत्काल टिकट दिलवा देता होगा. यात्रियों की यही परेशानी को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (अरपीएफ) ने अप्रैल माह में पूरे देश में ऐसे दलालों, साफ्टवेयर बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 955 लोगों को गिरफ्तार किया और अवैध तरीके से बने 42 साफ्टवेयर को नष्ट किया है.
रेलवे सुरक्षा बल ने दो तरह से अप्रैल में पूरे देश में विशेष अभियान चलाया. पहला अभियान रेलवे ई-टिकटों की दलाली सहित दलाली में शामिल अपराधियों की पहचान करना और कानून के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करना था. दूसरा अभियान ब्लैक स्पॉट और पथराव की घटनाओं के प्रति अतिसंवेदनशील ट्रेनों की पहचान करना था और इसे रोकने के लिए जरूरी आवश्यक उपाय करना था.
अभियान के दौरान, आरपीएफ ने अनधिकृत टिकट बुकिंग एजेंटों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशनों, आरक्षण काउंटरों तथा ऑनलाइन सामग्री का नियमित निरीक्षण किया. आरपीएफ ने 42 से अधिक अवैध सॉफ्टवेयरों को नष्ट कर दिया और ऐसे अवैध सॉफ्टवेयरों के 955 दलालों, डेवलपर्स, बड़े विक्रेताओं, विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को गिरफ्तार किया.
मनी
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

Medical Certificate: मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के नियम में बड़ा बदलाव, अब 15 से अधिक दिन का नहीं मिलेगा

Shopping In Noida: गर्ल्स के कपड़ों के लिए खास है नोएडा का यह मार्केट, दिल्ली के सरोजिनी नगर को करता है फेल

फ्राइंग पैन से वार, 14 चोटों के निशान और CCTV…86 साल की सास की हत्या, आरोपी बहू गिरफ्तार

DDA Flats: डीडीए लॉन्च करेगा 14000 फ्लैट्स, जानें इनकी कीमत, लोकेशन, खासियत, आवेदन और Draw Date

‘पुलिस जांच में देरी कर रही है’ : पहलवानों की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

एम्स का बड़ा फैसला, दिल्ली से दूर रह रहे इन मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे एम्स के चक्कर, मिलेगा ये बड़ा लाभ

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल, फर्श पर गोद में लेटी युवती ने युवक को किया ‘KISS’

बढ़ सकती है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें!, LG ने अब आवास निर्माण से जुड़े इस आरोप पर मांगा जवाब

थैलीसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार शुरू करने जा रही राष्ट्रीय मिशन, सांसदों से भी अपील

Success Story: छोटे शहर की लड़की, IIT से पढ़ाई, मां का छूटा साथ, UPSC टॉपर्स लिस्ट में आया नाम

निकाय चुनाव में इन पहचान पत्रों से कर सकते हैं कल मतदान
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian railway, Indian Railway news, Train ticket
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 19:51 IST








