गैस सिलेंडर भरवाने की टेंशन होगी खत्म, फ्री में बनेगा खाना, इस डिवाइस से हर महीने होगी ₹1100 की बचत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों ने आम लोगों परेशान कर रखा है. अगर आप भी रसोई गैस के दाम से परेशान हैं तो आपके पास एक बेहतर विकल्प सामने आया है. हाल ही में सरकार ने एक नया सोलर स्टोव (Solar Stove) पेश किया गया है. यह सोलर स्टोव सूर्य की रोशनी में काम करता है.

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल (IOCL) ने एक सोलर स्टोव सूर्य नूतन (Surya Nutan) लॉन्च किया है. इस सोलर स्टोव को इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र, फरीदाबाद की तरफ से बनाया गया है.

हर माह होगी करीब 1100 रुपये की बचत
वर्तमान घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत करीब 1103 रुपये है. अगर आप सूर्य नूतन चूल्हे को लगा लेते हैं, तो आप फ्री में खाना पका सकते हैं. इस सोलर स्टोव की मदद से बिना बिजली और गैस के खाना पकाया जा सकता है. इस तरह आपके मंथली करीब 1100 रुपये की बचत होगी.

सोलर स्टोव को धूप में रखने की नहीं होगी जरूरत
बाकी सोलर स्टोव की तरफ सूर्य नूतन स्टोव को धूप में रखने की जरूरत नहीं होगी. इस सोलर चूल्हे को आपको किचन में रखना है, जिस पर एक केबल लगी होती है और ये केबल सोलर प्लेट से जुड़ी होती है, जो छत पर होती हैं. सोलर प्लेट से जो ऊर्जा पैदा होती है वो केबल के जरिए चूल्हे तक पहुंचती है.

सोलर स्टोव सूर्य नूतन की कीमत
इसे खरीदने के लिए आपको एक बार पैसा खर्च करना होगा. जानकारी के मुताबिक, इस सोलर स्टोव के बेस वेरिएंट की कीमत 12,000 रुपये है जबकि इसके टॉप वेरिएंट 23,000 रुपये है. इसके बारे में ज्यादा जानकारी https://iocl.com/pages/SuryaNutan वेबसाइट पर मिल सकती है.

Tags: Indian Oil, IOCL, LPG, LPG gas, Save Money, Solar system

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें