रिपोर्ट-रवि रमन त्रिपाठी
भिंड. भिंड में बीते दिनों गौरी सरोवर में एक कार जा गिरी थी. उसमें कार चालक की मौत हो गयी थी जबकि दो लोगों को बचा लिया गया था. उस वक्त वो हादसा लगा था. लेकिन अब इस मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कार चला रहा युवक अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. फिर अचानक कार तेज भगाने लगा और सरोवर में गिरा दी. मामले में चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, कार में सवार बाकी दो लोगों को बचा लिया गया था.
भिंड के गौरी सरोवर में 1 और 2 मई की दरमियानी रात एक कार हादसे का शिकार हो गई थी. इस कार में तीन लोग सवार थे. इसमें कार चालक राहुल दोहरे की सरोवर में डूबने से मौत हो गई थी. हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची राहत-बचाव की टीम ने कार से युवक राहुल का शव बरामद कर लिया था. वहीं कार में सवार दो अन्य लोग कपूरे दोहरे और नीतू कपूरे सुरक्षित बच गए थे. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी. इसमें अब प्रेम प्रसंग में सुसाइड का खुलासा हुआ है.
आपके शहर से (भिंड)

PHOTOS: भगवान से कौन कर रहा है लेनदेन, जया किशोरी ने किसको किया टारगेट?

ये हैं मध्य प्रदेश के 4 सबसे ज्यादा प्रभावशाली बाबा, टिकट दिलाने से लेकर हार-जीत के दाव-पेंच तक बताते हैं

खंडहर हो रहा राजा तेजी सिंह का किला…पर सरकारी दस्तावेजों में नहीं मिली पहचान

‘पुरी-गंगासागर भव्य काशी यात्रा’ के लिए MP के इन स्टेशनों से मिलेगी ट्रेन, जानें डिटेल, कराएं बुकिंग

PHOTOS: 62 साल की महिला की मौत के बाद अंगदान, किडनी ले जाने भोपाल से इंदौर तक बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Indore News: एनिमल लवर डॉक्टर…घायल और बीमार आवारा पशुओं का फ्री में करते हैं इलाज

जंगल में दी जाती थी ट्रेनिंग, लगती थीं धार्मिक सभाएं, जानें हिज्ब-उत-तहरीर से जुड़े संदिग्धों के खतरनाक मंसूबे

बहादुर बेटियां; घर में घुसे चोर को ऐसा ललकारा…उल्टे पांव भागा, घटना CCTV में कैद

MP: ग्वालियर के चार पूर्व मंत्रियों ने विधासनभा चुनाव के लिए ठोकी ताल, सिंधिया समर्थकों की मुश्किलें बढ़ीं

रामकथा के यजमान की पत्नी को ले भागा कथा वाचक का शिष्य, जिसने भी सुना वो सन्न
प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए सरोवर में गिराई कार
घटना के प्रत्यक्षदर्शी नीतू दोहरे ने बताया कि कार चला रहा राहुल दोहरे अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहा था. इसी बीच प्रेमिका से उसका झगड़ा हो गया. वह गुस्से में बेहद स्पीड से कार भागने लगा. देखते ही देखते कार गौरी सरोवर की तरफ ले जाने लगा. इस पर कार में सवार नीतू दोहरे और उसके साथी ने चलती कार से बाहर छलांग लगा दी.
मामले की जांच जारी
घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया था. इस हादसे में कार चालक राहुल दोहरे की मौत हो गई थी. उसके दोनों साथी सुरक्षित बच गए. मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल पर विवेचना कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. हालांकि घटना के समय कार में मौजूद मृतक के साथियों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Accident in MP, Bhind news, Madhya pradesh news, MP News Today
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 12:12 IST








